फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Welcome to the Karate team that won 16 medals including four gold

चार गोल्ड समेत 16 मेडल जीतने वाली कराटे टीम का हुआ स्वागत

Sat, 14 Aug 2021 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Welcome to the Karate team that won 16 medals including four gold
बलिया। लखनऊ के महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज में हाल में संपन्न हुई तीन दिवसीय राज्य कराटे प्रतियोगिता में 16 पदकों पर कब्जा जमाने वाली जनपद की 26 सदस्यीय टीम शनिवार को जनपद लौट आई। इस दौरान रेलवे स्टेशन पर खिलाडि़यों की अगवानी जनपदवासियों ने हर्ष के साथ किया। धूमधाम से उनका स्वागत किया गया।
विज्ञापन

स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन के अध्यक्ष सिहान बालकृष्ण मूर्ति ने बताया कि जनपद के चार खिलाडि़यों का नेशनल गेम में चयन एक शानदार उपलब्धि है। अक्टूबर माह में आयोजित नेशनल गेम से पहले बलिया के चयनित स्वर्ण पदक विजेता खिलाडि़यों को तराशने के लिए दिल्ली स्थित नेशनल कराटे एकेडमी में तकनीकी प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा ताकि बलिया के खिलाड़ी राष्ट्रीय कराटे में अपना परचम फहरा सकें। कराटे एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के संयोजन में बीते 10, 11 और 12 अगस्त को लखनऊ में आयोजित तीन दिवसीय राज्य कराटे प्रतियोगिता में जिले की 26 सदस्यीय टीम ने सहभागिता की थी। टीम कोच सुमित झा व टीम मैनेजर ओम प्रकाश यादव के नेतृत्व में खिलाडि़यों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 स्वर्ण 6 रजत 6 कास्य पदक समेत कुल 16 पदकों पर अपना कब्जा जमाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed