फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Weather pattern as it is, light sunshine remained ineffectiv

मौसम का मिजाज ज्यों का त्यों, हल्की धूप रही बेअसर

Sun, 02 Jan 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Weather pattern as it is, light sunshine remained ineffectiv
दुबहर क्षेत्र के ब्यासी गांव के समीप कोहरा में अपने गंतव्य को जाता वाहन और साइकिल सवार युवक। - फोटो : BALLIA
बलिया। मौसम का मिजाज अभी भी बदला हुआ है। ठंड के साथ शीतलहर का भी प्रकोप तेज हो गया है। पूरे दिन आसमान में बादल व धुंध होने से ठिठुरन बढ़ गई है। हालांकि रविवार को कुछ देर से धूप निकली लेकिन वह भी बेअसर रही।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव के बाद मंगलवार की शाम को बारिश के बाद से ही आसमान में बादल, धुंध है। छठवे दिन रविवार को भी मौसम का मिजाज बिगड़ा रहा और चल रही हवाओं के कारण शीतलहर का असर रहा। दोहपर में कुछ देर से धूप तो निकली लेकिन वह भी खास असर कारक नहीं रही। हालांकि धूप होते ही लोग राहत लेने में जुट गए। शाम होते ही गलन के साथ ठंड पड़ने से लोग बेहाल रहे। पूरे दिन मौसम की बेरुखी से लोग घरों से बाहर निकलने से बचते रहे। बहुत जरुरी होने पर ही लोग घरों से बाहर गर्म कपड़ों को पहन कर निकलेे। ठंड की वजह से रोजमर्रा के कामकाज करने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस ठंड में पशुपालक अपने पशुओं को लेकर सबसे अधिक परेशान हैं। उन्हें बचाने के लिए तरह-तरह की व्यवस्था में लगे रहे। पिछले कई दिनों से ठंड के तेवर लगातार तल्ख होते जा रहे हैं जिससे किसान भी परेशान हैं और खेती किसानी का काम भी नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed