फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Water started entering Chand Deer village, chaos

चांद दीयर गांव में पानी घुसना शुरू, अफरा-तफरी

Fri, 13 Aug 2021 10:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
Water started entering Chand Deer village, chaos
जयप्रकाश नगर। पिछले चार दिनों से घाघरा नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से चांददियर ग्राम पंचायत के कई पूरवों में बाढ़ का पानी घुसना शुरू हो गया है। अफरातफरी का माहौल हो गया है। लोग अपने मवेशियों को लेकर बकुल्हा पुरानी रेलवे लाइन पर शरण लेना शुरू कर दिएहैं। प्रकाश की व्यवस्था नहीं होने से अंधेरे में रहना पड़ रहा है। इनकी सुधि लेने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन

क्षेत्र के चांददीयर पंचायत के टोला फतेह राय, बैजनाथ के डेरा, पियारी के डेरा, मठिया पूरवे को सरयू नदी ने जलमग्न कर दिया है। आवागमन अवरुद्ध कर दिया है। इन पुरवों की विद्युत आपूर्ति भी आठ दिनों से बंद है। पशुपालक पशुओं को लेकर गुरुवार शाम से बकुल्हा पुरानी रेलवे लाइन पर शरण ले रहे हैं। अभी कोई व्यवस्था मुहैया नहीं कराई गई है। विक्रम यादव, तेजन यादव, पूर्णमासी यादव, चनेश्वर यादव, पंचदेव चौधरी, संतोष चौधरी आदि ने बताया कि कोई सुविधा प्राप्त नहीं हुई है। वहीं, पुरानी रेलवे लाइन पिछले चार दशक से बंद है। लाइन के नीचे कई जगह छेद बन गया है। लाइन से रिसाव होने की सूचना से शुक्रवार को अफरातफरी का माहौल हो गया। प्रधान विनोद यादव ने बाढ़ विभाग को जानकारी दी। एसडीओ अमृत लाल, जेई आरडी यादव, जेई निमेष कुमार मौके पर पहुंचे। बालू भरी बोरियों मंगवाकर उसे भरवाना शुरू किया। सरयू नदी शुक्रवार को एनएच-31 स्थित यादव नगर बस्ती के सामने पार करने को आतुर दिखी। यदि सड़क पर पानी बहने लगेगा तो समस्या पैदा हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed