फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Water from the premises in jail: Commissioner

जेल में जलजमाव की समस्या गम्भीर, जल्द हो निपटारा: कमिश्नर

Tue, 16 Jul 2019 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
Water from the premises in jail: Commissioner
बलिया। मंडलायुक्त आजमगढ़ कनक त्रिपाठी और डीआईजी मनोज कुमार तिवारी ने मंगलवार को जिला जेल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सिगरेट, बीड़ी के अलावा कोई खास आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली। जेल परिसर में जलभराव देश उन्होंने जेल प्रशासन को जेनरेटर लगवा कर पानी निकलवाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने कहा कि जेल में बारिश का पानी लंबे समय तक भरना गंभीर समस्या है। इसे दूर करने का प्रयास होगा। उन्होंने जेल प्रशासन को निर्देश दिया कि जेल में किसी भी प्रकार की अवैध सामग्री ना हो। यह सुनिश्चित किया जाए। दर्जनभर पुलिस के जवान और अधिकारियों की टीम ने जेल के हर बैरक में जाकर व्यवस्था जांची। कुल मिलाकर जेल परिसर में जलजमाव सबसे बड़ी समस्या मिली। समस्या को शीघ्र निपटाने का निर्देश जेल प्रशासन को दिया गया। परिसर में पेड़ गिरे होने पर कमिश्नर ने डीएफओ को निर्देश दिया कि तत्काल इसे हटवाया जाए।
विज्ञापन

क्षमता से अधिक कैदी के सवाल पर डीआईजी मनोज तिवारी ने कहा कि पिछले दो-तीन वर्षों में अपराध में कमी हुई है। ऐसा ही चलता रहा तो अपराधी भी कम होंगे और कुछ दिन बाद जेल में कैदियों की संख्या अपने आप घट जाएगी। कुछ दिनों पहले कैदी की मौत पर डीआईजी ने कहा कि अंदर जाने वाले सामानों की बाकायदा चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए हम सब गम्भीर हैं। इसमें लापरवाही बरतने वाले पर कड़ी कार्रवाई भी होगी। इस दौरान पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट विपिन कुमार जैन, डीएफओ श्रद्धा यादव, सीओ सिटी अरुण सिंह, एसओजी की टीम मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैरकों तक बारिश का पानी देख भड़के सचिव :बलिया । जिला जज गजेंद्र कुमार के निर्देश पर मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अनिल कुमार जिला जेल का निरीक्षण किया। जेल में बाहर से लेकर बैरकों तक बारिश का पानी भरने को लेकर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी व जेल अधीक्षक को तत्काल जमा पानी को निकालने और समुचित व्यवस्था का निर्देश दिया। उन्होंने पाया कि जेल के बाहर दो पंपिंग सेट से पानी को निकाला जा रहा था। जलभराव को लेकर वे जूता व मोजा निकालकर निरीक्षण करने जेल में पहुंचे। बैरकों तक पानी जमा होने पर उन्होंने आश्चर्य व्यक्त करते हुए नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने मौके पर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी व जेल अधीक्षक को तत्काल बैरकों तक का पानी निकालने के सख्त निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed