फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Water enters the barracks of the district jail, 500 prisoners were sent to Azamgarh jail

बारिस का कहर: बलिया जेल में घुसा पानी, 500 कैदियों को आजमगढ़ भेजा

Sun, 29 Sep 2019 09:42 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sun, 29 Sep 2019 09:42 PM IST
विज्ञापन
Water enters the barracks of the district jail, 500 prisoners were sent to Azamgarh jail
बलिया जेल में भरा पानी। - फोटो : ANI
लगातार हो रही बारिश के कारण जिला कारागार के अंदर व बाहर बरसात का पानी लगने के साथ ही जेल के सभी बैरकों में पानी घुस गया है। जिसके कारण कैदियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


इसकी जानकारी जेल अधीक्षक प्रशांत कुमार मौर्य ने जिलाधिकारी समेत अपने उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए दूसरे जेल में शिफ्ट करने की मांग की थी। इसके बाद लखनऊ से उच्चाधिकारियों ने अनुमति प्रदान किया।
विज्ञापन




अनुमति मिलने के बाद प्रभारी जिलाधिकारी/अपर जिलाधिकारी राम आसरे ने एआरटीओ एवं एआरएम रोडवेज से बस उपलब्ध कराने का आदेश दिया। एडीएम के निर्देश पर 10 रोडवेज बस से जिला कारागार के करीब 500 कैदियों को आजमगढ़ के लिए रवाना किया गया। जिसमें 45 महिला कैदी भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी राम आसरे ने बताया कि रविवार को दोपहर जेल अधीक्षक प्रशांत मौर्य द्वारा बताया गया कि जिला कारागार के सभी बैंकों में बरसात का पानी घुस गया है। जिसके कारण कैदियों को रहने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

बरसात के पानी को देखते हुए इन्हें दूसरे जेल में शिफ्ट करना नितांत आवश्यक है। जेल अधीक्षक ने लखनऊ अपने उच्चाधिकारियों एवं जिला अधिकारी को सूचना से अवगत कराया। जिनके निर्देश पर 500 कैदियों को आजमगढ़ में शिफ्ट करने के लिए भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed