फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Water did not reach the tail, water supply stopped

Ballia News: टेल तक नहीं पहुंचा पानी, जलापूर्ति ठप

Sat, 25 Jan 2025 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Water did not reach the tail, water supply stopped
इंदरपुर। दोहरीघाट पंप कैनाल से निकल कर सैकड़ों गांवों से होकर गुजर रही अहिरौला रजबाहा से किसानों को कोई फायदा नहीं है। जब किसानों ने सिंचाई कर ली तो नहर में पानी छोड़ा गया। वह भी एक दिन के बाद बंद कर दिया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा नहर की सीमा सेमरी गोठवां के पास नगरा गड़वार मार्ग के पास समाप्त हो जा रही है। इसके आगे काश्त की जमीन है। लोगों ने मकान की नींव बनाकर अवरोध पैदा कर दिया है। इसी तरह खनवर से लेकर सेमरी तक कई जगह नहर को पाटकर रास्ता बना लिया गया है। किसान विनोद उपाध्याय का कहना है कि नहर में पानी छोड़ने से पहले किसानों ने सिंचाई कर ली थी। नहर का पानी टेल तक पहुंचा ही नहीं। किसान अनिल सिंह का कहना है कि इस नहर में कभी भी समय से पानी नहीं आता।
विज्ञापन


दोहरी घाट पंप कैनाल के अवर अभियंता प्रिंस सिंह का कहना है कि अहिरौला नहर की सीमा को आगे बढ़ाने के लिए किसानों की जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। नहर को आगे ले जाकर नाले में मिला दिया जाएगा। नहर पर किया गया अतिक्रमण हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed