फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Warning of protest over improving the power supply system.

Ballia News: बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए प्रदर्शन की चेतावनी

Fri, 14 Aug 2026 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Warning of protest over improving the power supply system.
विद्युत व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर बेल्थरारोड एसडीएम को पत्रक सौंपते लोग।आयोजक
बलिया। बेल्थरारोड तहसील क्षेत्र में सोनाडीह-अखोप फीडर की बदहाल बिजली आपूर्ति को लेकर ग्राम प्रधानों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार को करीब 15 ग्राम पंचायतों के प्रधान और प्रधान प्रतिनिधि एकजुट होकर एसडीएम शरद चौधरी से मिले और ज्ञापन सौंपकर नियमित बिजली आपूर्ति बहाल कराने की मांग की। प्रधानों ने चेताया कि 20 अगस्त तक व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


प्रधानों ने बताया कि विद्युत उपखंड अवायां से संबद्ध सोनाडीह-अखोप फीडर से जुड़े गांवों में पिछले कई महीनों से आपूर्ति अनियमित बनी हुई है। बीते करीब एक सप्ताह से स्थिति और गंभीर हो गई है। कई गांवों में बिजली नहीं आने से ग्रामीणों को उमस भरी गर्मी में परेशानी झेलनी पड़ रही है। बिजली के अभाव में किसानों की फसलों की सिंचाई प्रभावित होने के साथ घरेलू कामकाज और बच्चों की पढ़ाई भी बाधित हो रही है।
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में बनकरा के प्रधान प्रतिनिधि प्रविंद सिंह नेफेल, ससना बहादुरपुर के रमाशंकर यादव, पतनारी के राजेश सिंह, कुशहाभांड के प्रधान रामाधार राजभर, भदौरा तरछापार के विनय कुमार यादव, पडरी के आलम, तेंदुआ के वीरेंद्र यादव सहित अखोप और सोनाडीह क्षेत्र के प्रधान व प्रतिनिधि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed