{"_id":"5ed3c18d8ebc3e904806268a","slug":"wall-collapses-during-rain-storm-woman-killed-three-children-injured-ballia-news-vns527637614","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी-बारिश के दौरान दीवार गिरी, महिला की मौत, तीन बच्चे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी-बारिश के दौरान दीवार गिरी, महिला की मौत, तीन बच्चे घायल
विज्ञापन
बलिया जिले में शनिवार की रात आंधी और बारिश से कई स्थानों पर बिजली के खंभे और तार टूट क गिर गए जिससे बिजली आपूर्ति बाधित रही। छप्पर और शेड उड़ गए। रसड़ा क्षेत्र में आंधी-बारिश के दौरान कच्ची दीवार गिरने से एक महिला और तीन बच्चे दब गए। गंभीर रूप से घायल महिला की मौत हो गई जबकि तीन बच्चे घायल हैं। करीब 15 मिनट तक हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली।
बेल्थरारोड: क्षेत्र में शनिवार की शाम तेज आंधी आई और इसके बाद गरज चमक के साथ बारिश हुई। इस दौरान बिजली के खंभे, पेड़ और टीन शेड उड़ गए। तेज बारिश और हवाओं के चलते क्षेत्र में बिजली व्यवस्था चरमरा गई। आंधी के चलते सड़कों और बिजली के खंभों पर पेड़ गिर जाने से बिजली आपूर्ति रविवार को भी बाधित रही। क्षेत्र के चैनपर गुलौरा टीएस बंधा पर हाईटेंशन लाइन के तीन खंभे टूटकर गिर गए हैं। हल्दीरामपुर- इन्दौली मार्ग पर भी बिजली के खंभे और तार टूट गए हैं तथा ट्रांसफार्मर के साथ ही बिजली के खंभे गिर गए। कई स्थानों पर टिन शेड भी उखड़ गए।
रसड़ा: क्षेत्र के नागपुर गांव के चिरईया टोला में शनिवार की देर रात आई तेज आंधी व बारिश में झोपड़ी समेत कच्ची दीवार गिरने से उसमें दबने से एक महिला की मौत हो गई जबकि तीन बच्चे घायल हो गए। चिरइया टोला की पूनम देवी (36) अपने बच्चों हिमांशु कुमार (11), बेटी पायल (13) और साक्षी कुमारी (4) के साथ झोपड़ी में सोई हुई थी। इस बीच आई तेज आंधी एवं बारिश में झोपड़ी की कच्ची दीवार भरभरा कर गिर गई जिससे चारों दब गए। झोपड़ी गिरने की आवाज व घायलों की चीख पुकार सुन आसपास के लोगों ने घायलों को मलबे से बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया जहां सभी की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। बलिया जाते समय बीच रास्ते मे ही पूनम देवी ने दम तोड़ दिया। वहीं घायल बच्चों का इलाज मऊ स्थित अस्पताल में चल रहा है।