फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Voter awareness rally taken out amid rain

बारिश के बीच निकाली मतदाता जागरूकता रैली

Sat, 02 Oct 2021 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
Voter awareness rally taken out amid rain
बैरिया। अनवरत भारी बारिश के बीच डा. लोहिया उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैरिया के छात्र-छात्राओं ने प्रधानाध्यापक अरुण कुमार चौबे के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता रैली निकाली। लोगों से अपील किया कि जो लोग भी मतदाता बनने की अर्हता पूरा करते हैं वह जरूर मतदाता बनें। शनिवार को प्रस्तावित मतदाता जागरूकता रैली में अधिकारियों को भी शामिल होना था लेकिन मौसम खराब होने के वजह से अधिकारी इस रैली में नहीं पहुंचे। बारिश के बीच बच्चों ने बैरिया नगर पंचायत क्षेत्र में भ्रमण कर जागरूकता रैली निकाली। प्रधानाध्यापक अरुण कुमार चौबे के अलावा नरेन्द्र कुंवर, अशोक सिंह, धीरज सिंह, चन्दन सिंह, चंद्रशेखर सिंह, अमरनाथ यादव, तेजप्रकाश सिंह, अविनाश सिंह मौजूद रहे। रैली में नीलम देवी महाविद्यालय के प्रशिक्षु शिक्षकों ने भी भाग लिया। इससे पूर्व विद्यालय में प्रधानाध्यापक व शिक्षकों ने महात्मा गांधी, लालबहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण किया। प्राथमिक विद्यालय मिश्र के मठिया की छात्र-छात्राओं ने भी प्रधानाध्यापिका प्रीता कुमारी चौबे के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता रैली निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed