{"_id":"6808f21bc2f9f9db7f07a1a8","slug":"vomiting-and-diarrhea-patients-increased-in-opd-of-district-hospital-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: जिला अस्पताल के ओपीडी में बढ़े उल्टी-दस्त के मरीज, मौसम का बदलाव बना वजह, चिकित्सा विभाग अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: जिला अस्पताल के ओपीडी में बढ़े उल्टी-दस्त के मरीज, मौसम का बदलाव बना वजह, चिकित्सा विभाग अलर्ट
Wed, 23 Apr 2025 07:29 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Wed, 23 Apr 2025 07:29 PM IST
सार
बदले मौसम के मिजाज ने एक ओर जहां गर्मी बढ़ा दी है वहीं अस्पताल में मरीजों की संख्या भी बढ़ती नजर आ रही है। आलम ये है कि ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ गई है और सूचना के अनुसार लगभग चालीस फीसदी मरीज डायरिया के आ रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मौसम में हो रहे उतार-चढ़ाव से जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। शनिवार को उल्टी-दस्त व पेट दर्द से पीड़ित नौ मरीज भर्ती हुए। फीजीशियन की ओपीडी में 40 फीसद मरीज डायरिया जैसे लक्षण के पहुंचे। इनमें बच्चे व बुजुर्गों की संख्या अधिक रही। शनिवार को ओपीडी में कुल 1523 मरीज पहुंचे।
विज्ञापन
जिला अस्पताल के पर्ची काउंटर सुबह आठ बजे से मरीजों और तीमारदारों की लंबी कतार लग गई थी। पर्ची काउंटर पर भीड़ के चलते सुरक्षा गार्डों की ड्यूटी लगी थी। जिला अस्पताल के ओपीडी में उपचार कराने के लिए आए रामपुर असली निवासी योगेंद्र प्रसाद ने बताया कि कल शाम से ही उल्टी के साथ हल्का पेट में दर्द की शिकायत थी।
विज्ञापन
इसके बाद मेडिकल से गैस और पेट दर्द की दवा ली। कुछ देर आराम होने के बाद दस्त शुरु हो गया। शनिवार को सुबह जिला अस्पताल उपचार कराने के लिए आया हूं। हरिपुर निवासी देवांती देवी ने बताया कि आज सुबह से पुत्री आराध्या को दस्त की शिकायत थी। उसे उपचार कराने के लिए जिला अस्पताल में आई हूं।
विज्ञापन
सुबह से ही पर्चा जमा करके कतार में खड़ी हूं। खड़े होने के चलते पैर में दर्द होने के लगा इसके चलते बरामदे में बैठकर अपना नंबर आने का इंतजार कर रही हूं। बुल्लापुर निवासी अजीत कुमार ने बताया कि पेट में हमें दो दिनों से बुखार लग रहा है। दवा खाने पर कुछ देर के लिए आराम मिल रहा है।
इसके बाद भी फिर से बुखार आने लग रहा है। जिला अस्पताल में उपचार करने के लिए आए हूं। चिकित्सकों में ब्लड जांच और दवा लिखे हैं। ब्लड जांच के लिए सैंपल जमा हो गया है। अब दवा काउंटर पर इतनी भीड़ है कि करीब आधा घंटा से खड़ा हूं।
इस बावत सीएमएस डॉ. एसके यादव ने बताया कि मौसम में हो रहे बदलाव के कारण लोगों को उल्टी-दस्त व पेट दर्द जैसी समस्या हो रही है। लोगों को खानपान पर नियंत्रण रखना होगा। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल चिकित्सक से संपर्क करें।