फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Vitamin-A will be given to 4.14 lakh newborns

4.14 लाख नौनिहालों को पिलाएंगे विटामिन-ए

Tue, 27 Jul 2021 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Vitamin-A will be given to 4.14 lakh newborns
बलिया। नौनिहालों को कुपोषण से मुक्त रखने के लिए 28 जुलाई से शुरू होने वाले बाल स्वास्थ्य पोषण माह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह अभियान 30 अगस्त तक चलाया जाएगा। इसमें नौ माह से पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को प्रति सप्ताह दो चरणों में विटामिन-ए की खुराक पिलाई जाएगी। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यवाहक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरिनंदन प्रसाद की अध्यक्षता में बैठक हुई।
विज्ञापन

डॉ. हरिनन्दन प्रसाद ने बताया कि माह भर चलने वाले इस विशेष अभियान में बच्चों को विटामिन-ए की खुराक पिलाने के साथ ही उनमें रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाने के लिए आवश्यक टीके भी लगाए जाएंगे। अभियान के नोडल अधिकारी एवं जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एके तिवारी ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के निर्देश पर देश से कुपोषण को समाप्त करने के लिए पूरे एक माह तक चलने वाले इस विशेष अभियान के लिए एएनएम, आशा एवं आंगनबाडी कार्यकर्ताओं द्वारा प्रत्येक सप्ताह में ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समिति में दो बार बुधवार और शनिवार को विटामिन-ए की खुराक पिलाने का काम किया जाएगा। इस अभियान में खुराक पिलाने के साथ ही इस आयु वर्ग के बच्चों को जीवन रक्षक टीके भी लगाये जायेंगे। जनपद में 9 माह से 2 वर्ष तक के बच्चों की संख्या लगभग 1.28 लाख है जबकि 2 वर्ष से पाँच वर्ष तक के बच्चों की संख्या 2.86 लाख है। इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार, डॉ केशव प्रसाद, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ आर बी यादव, अधीक्षक /प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed