फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Viral Video Of Abusing Former Minister Ambika Chaudhary angry after FIR registered threat for mass protest accuse bjp for incident

गाली देने का वीडियो वायरलः मुकदमा दर्ज होने पर भड़के पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी, आंदोलन की दी चेतावनी

Mon, 05 Jul 2021 03:54 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 05 Jul 2021 03:54 PM IST
सार

एफआईआर के संबंध में पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी ने  कहा कि आरोप और मुकदमा पूरी तरह हास्यास्पद है। कहा कि वायरल वीडियो में माहौल खराब करने वाले भाजपा के ही लोग हैं। 

विज्ञापन
Viral Video Of Abusing Former Minister Ambika Chaudhary angry after FIR registered threat for mass protest accuse bjp for incident
अंबिका चौधरी बोले- पुलिस ने महिलाओं और बुजुर्गों के साथ की मारपीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के दौरान राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी को गाली देने का वीडियो वायरल होने के मामले में एफआईआर दर्ज होने  पर पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी और सपाइयों ने तीखी प्रतिक्रिया दर्ज की है। सोमवार को कहा कि वायरल वीडियो में माहौल खराब करने वाले भाजपा के ही लोग हैं। इसकी पुष्टि के लिए उन्होंने कुछ तस्वीरों को भी दिखाया। 

विज्ञापन


साथ ही कहा कि सात साल से कम सजा वाली धाराएं लगाने के बाद भी रात में घरों में पुलिस ने दबिश दी। महिलाओं और बुजुर्गों से मारपीट कर उन्हें उठा कर जनपद के विभिन्न थानों में बिठा कर रखा गया । उन्होंने निर्दोषों को तत्काल रिहा करने और दोषी पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों की जांच कर कार्रवाई की मांग की। चेतावनी दी कि एक सप्ताह में मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो समाजवादी पार्टी इसके खिलाफ आंदोलन करेगी।
विज्ञापन

 
बता दें कि गाली-गलौज का वीडियो वायरल होने के मामले में पुलिस ने रविवार को मुकदमा दर्ज किया था। जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के बाद शनिवार शाम एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें सपा कार्यालय पर प्रदेश सरकार के मंत्री उपेंद्र तिवारी के खिलाफ अभद्र बातें कही जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री तिवारी के भतीजे अश्विनी की तहरीर पर पुलिस ने नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद चौधरी, उनके पिता एवं पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी, जिपं के पूर्व सदस्य अमित यादव, जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव, राजेंद्र यादव, रमेश यादव, शिवपाल यादव, दिनेश यादव, प्रेम प्रकाश यादव, विकास कुमार ओझा समेत 10  नामजद और सैकड़ों अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया था।

पुलिस ने रविवार को एक आरोपी के गिरफ्तार करने का भी दावा किया था। रविवार की रात जिपं अध्यक्ष आनंद चौधरी के गांव कपूरी समेत बलिया स्थित आवास आदि पर शहर कोतवाली और फेफना पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान कई लोगों को हिरासत में लिया थी। इससे नाराज सपाइयों ने सपा कार्यालय पर पत्रकार वार्ता बुलाई। 

एफआईआर के संबंध में पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी ने रविवार को कहा कि आरोप और मुकदमा पूरी तरह हास्यास्पद है। आनंद चौधरी के अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद डीएम और एसपी के निर्देश पर फेफना एसओ ने स्वयं अपनी जीप से उन्हें फेफना स्थित हमारे आवास पर छोड़ा था। मैं पहले से ही घर पर था। ऐसे में विजय जुलूस में हमारे शामिल होने की बात पूरी तरह मनगढंत है।

वीडियो में गाली गलौज करने वाले भाजपा के ही लोग हैं। उन्होंने साजिश के तहत ऐसा किया है। इसके लिए उन्होंने कुछ फोटो भी दिखाए। कहा कि निर्दोषों को रिहा करें। सही लोगों पर कार्रवाई की जाए। दोषी पुलिसकर्मियों की जांच के साथ ही कार्रवाई की जाए। एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं होने पर सपा आंदोलन का रास्ता अख्तियार करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed