फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   viral fever decreasing platelets

वायरल फीवर ने किया बेजार, कम हो रही प्लेटलेट्स

Sat, 28 Aug 2021 10:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
viral fever decreasing platelets
बलिया। मौसम में हो रहे उतार-चढ़ाव के बीच जिले में बुखार के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। लोगों को तेज बुखार आने के साथ सिर और बदन दर्द की शिकायत हो रही है। जांच में ज्यादातर मरीजों की प्लेटलेट्स कम मिल रही है। प्लेटलेट्स गिरने के बाद लोग डेंगू और मलेरिया की आशंका से परेशान हो जा रहे हैं। हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि जरूरी नहीं कि डेंगू और मलेरिया होने पर ही प्लेटलेट्स गिरे। कई बार सामान्य बुखार में भी प्लेटलेट्स गिर जाती हैं।
विज्ञापन

बारिश के मौसम में संक्रामक बीमारियां तेजी से पांव पसार रही हैं। बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी है। बुखार से पीड़ित मरीज इलाज कराने के लिए जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। ऐसे में चिकित्सक प्लेटलेट्स की जांच करवा रहे हैं। हर दिन लगभग डेढ़ सौ के करीब जांच हो रही हैं। इनमें 15 से 20 मरीजों की प्लेटलेट्स कम मिल रही हैं। जिला अस्पताल के चार कर्मचारियों की भी प्लेटलेट्स कम मिली हैं। चिकित्सक 60 हजार से कम प्लेटलेट्स वाले मरीजों को प्लेटलेट्स चढ़वाने की सलाह दे रहे हैं। जिले के इकलौते ब्लड बैंक में प्लेटलेट्स नहीं मिल पाती। ऐसे में मरीजों को वाराणसी के चक्कर काटने पड़ते हैं। जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. एके स्वर्णकार ने बताया कि वायरल के चलते भी प्लेटलेट्स कम होती है। पाइल्स के मरीजों को भी यह समस्या आती है। महिलाओं के माहवारी के दौरान अधिक रक्तस्राव के कारण भी प्लेटलेट्स कम हो जाती है। इन दिनों मौसमी बुखार के चलते मरीजों में प्लेटलेट्स कम हो रही है। प्लेटलेट्स की कमी से यह नहीं माना जा सकता है कि डेंगू हो। गया है। हालांकि मरीजों को तत्काल चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed