फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Villagers upset due to lack of boat and government facilities, jammed

नाव और सरकारी सुविधाएं न मिलने पर बिफरे ग्रामीण, लगाया जाम

Sat, 14 Aug 2021 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Villagers upset due to lack of boat and government facilities, jammed
दुबहर। थाना क्षेत्र के बसरिखापुर ढाले पर शनिवार सुबह 10 बजे ओझवलिया समेत कई गांव के लोगों ने नाव और अन्य सरकारी सुविधा न मिलने के विरोध में शनिवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर जाम लगा दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे दुबहर थाना प्रभारी ने नाव मंगवाने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। इस दौरान दोनों तरफ वाहनों की कतार लगने से परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य सुचारू रूप से नहीं होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार सुबह ओझवलिया समेत अन्य गांव के लोगों ने जिला पंचायत सदस्य रेखा कवियत्री के साथ में बसारिखापुर ढाले पर एनएच 31 पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों का कहना था कि पिछले एक सप्ताह से गांव में बाढ़ आई हुई है। सभी लोग छत पर अपने गुजर बसर कर रहे हैं। अभी तक न तो नाव की व्यवस्था की गई है और न ही सरकारी सहायता के नाम पर कुछ राहत सामग्री उपलब्ध कराई गई। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रशासन की उदासीनता के कारण ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा गया। जाम लगाकर धरने पर बैठे ग्रामीणों की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी दुबहर अनिल चंद तिवारी मौके पर पहुंच गए। थाना प्रभारी ने तुरंत नाव की व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया। इस पर ग्रामीणों ने जाम समाप्त कर दिया। आधे घंटे तक चले इस जाम में लोगों को काफी फजीहत का सामना करना पड़ा। जाम की सूचना पर विभिन्न राजनीतिक दलों के लोग भी मौके पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed