फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Villagers expressed displeasure

ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

Fri, 16 Dec 2016 10:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया Updated Fri, 16 Dec 2016 10:01 PM IST
विज्ञापन
Villagers expressed displeasure
मार्ग न बनने की शिकायत को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करती बेलहरी गांव की महिलाएं एवं ग्रामीण।

विज्ञापन
विकास खंड बेलहरी के ग्रामीणों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में पहुंचकर सांसद तथा विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान ब्लाक क्षेत्र के कई गांवों के ग्रामीण आए हुए थे। ग्रामीणों ने कहा कि गांव के संपर्क मार्गों को तत्काल दुरूस्त कराया जाय। इस दौरान विभिन्न मंत्रालयों को लिखे गए पत्र जिलाधिकारी के माध्यम से उनके मंत्रालय तक भेजने के लिए सौंपा।

ग्रामीणों ने कहा कि छपरा, नवका गांव, हांसनगर, बहुरानी, जवहीं, बजरहां, रामपुर, उदवन छपरा, हल्दी सहित अन्य गांवों के करीब 50 हजार आबादी के लोगों को समस्याएं हो रही है। जिसके लिए क्षेत्र के सांसद एवं प्रतिनिधी जिम्मेदार है। चेतावनी दी कि अगर उनके गांव की सड़कों का निर्माण नहीं कराया गया तो क्षेत्र की जनता चुनाव में जनप्रतिनिधियों का खुलेआम विरोध करेगी। सड़क नही बनने पर ग्रामीण वोट देने बूथों पर नही जाएंगें। इन गांवों को जोड़ने वाले दो सड़कों का निर्माण जल्द कराने की मांग की गई। इस मौके पर एडवोकेट मनोज तिवारी, मनोज राय हंस, संतोष यादव, दिनेश यादव, दिनबंधु ओझा, भगवान यादव, जनार्दन सिंह, बलिराम, विक्रमा चौबे, गुड्डू तिवारी, कन्हैया यादव, श्रीधर तिवारी, त्रिलोकी ओझा, श्याम नारायण ओझा, बालेश्वर पटेल, पवन उपाध्याय, कान्हा उपाध्याय, बिट्टू आदि रहंे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed