फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Villagers demonstrated for the arrest of the killers, submitted a memorandum

हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

Tue, 04 Oct 2022 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Villagers demonstrated for the arrest of the killers, submitted a memorandum
बैरिया। हेमंतपुर निवासी हरेराम हत्याकांड में किसी आरोपी की गिरफ्तारी न किए जाने से नाराज ग्रामीणों ने थाने पर प्रदर्शन किया और नारेबाजी भी की। एसएचओ को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन

28 सितंबर की रात हत्यारों ने हरेराम राम के हाथ-पैर बांधकर गला रेतकर हत्या कर शव को रेल पटरी के किनारे फेंक दिया था। 29 सितंबर की सुबह शौच के लिए रेलवे ट्रैक के किनारे फेंके गए शव को देख लोगों ने हो-हल्ला मचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के परिजनों ने एक किशोरी को भगाने की घटना से जोड़ते हुए गांव के ही आधा दर्जन लोगों को नामजद करते हुए उन पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस मामले की छानबीन के साथ आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है लेकिन आरोपियों के घर छोड़कर भाग जाने के कारण उनकी गिरफ्तारी नहीं हो पा रही है। इससे नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को बैरिया थाने पर प्रदर्शन किया और एसएचओ को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि एसएचओ ने तीन-चार दिनों में गिरफ्तार करने का भरोसा दिया है। अगर गिरफ्तारी नहीं हुई तो एसपी कार्यालय का घेराव करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में सुरेंद्र प्रसाद, गौरव, अजय भारती, सुनील राम, भगमनी देवी, राजवंती देवी, मीना देवी, लगनी देवी, रमावती देवी, बबिता देवी, सुमेश्वर कुमार आदि रहे।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि हत्या मामले में मृतक की पत्नी की तहरीर पर नामजद प्राथमिकी दर्ज है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही सभी आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। न्यायालय में कुर्की की अनुमति के लिए भी प्रार्थना पत्र दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed