फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Villagers again sat on dharna, MP arrived and supported their demands

Ballia News: फिर धरने पर बैठे ग्रामीण, पहुंचे सांसद, किया मांगों का समर्थन

Thu, 22 May 2025 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Villagers again sat on dharna, MP arrived and supported their demands
बैरिया/मझौवां/दया छपरा। नवकागांव स्थित श्रीनगर-सुघर छपरा मार्ग पर निर्माणाधीन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण के दौरान रास्ता बंद होने से नवकागांव सहित दर्जनभर गांवों के ग्रामीण आक्रोशित हैं। ग्रामीणों की मांग है कि जब तक अंडरपास नहीं बनेगा निर्माण कार्य नहीं होगा। बृहस्पतिवार को नवकागांव प्रधान प्रतिनिधि रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों ने नवकागांव में गजहवा बाबा के स्थान पर धरना-प्रदर्शन किया। एनएचएआई के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

इस दौरान उच्चाधिकारियों पर मनमानी का आरोप लगाया। सूचना पर सांसद सनातन पांडेय मौके पर पहुंचे। एनएचएआई के उच्चधिकारियों से फोन पर वार्ता की। सांसद ने कहा कि ग्रामीण कई बार सड़क जाम कर आंदोलन कर चुके हैं। इसकी बावजूद एनएचएआई का एक भी जिम्मेदार अधिकारी नहीं पहुंचा। एनएचएआई से कहा कि मौके पर आकर ग्रामीणों की समस्याओं का निस्तारण करें। धरना स्थल पर पहुंचे सांसद सनातन पाण्डेय को आंदोलनकारियों ने पत्रक सौंपा।
विज्ञापन

पत्रक में कहा कि श्रीनगर से सुघर छपरा एनएच-31 तक जाने वाले मार्ग से अचलगढ़, मून छपरा, गंगा पांडेय के टोला, सबलपुर, मोहन छपरा, शिवचक, केहरपुर, श्रीनगर, गंगौली, सुघर छपरा आदि दर्जनभर गांव के सैकड़ों लोग आवागमन करते हैं। छात्र-छात्राएं इसी मार्ग से होकर दुबेछपरा स्थित डिग्री कॉलेज, इंटर कॉलेज, कन्या विद्यालय पढ़ने के लिए जाती हैं। एनएच-31 से होकर बैरिया तहसील मुख्यालय या फिर जिला मुख्यालय की ओर जाते हैं। मौजूदा समय में नवकागांव में 9300 नम्बर पर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इससे श्रीनगर-सुघर छपरा मार्ग बंद हो रहा है। ग्रामीण अंडरपास बनाने की मांग कर रहे हैं। एक पखवाड़े के अंदर दो बार आंदोलन किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को तीसरी बार ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन किया। सांसद सनातन पाण्डेय ने कहा अगर दर्जनभर गांव के किसानों को रास्ता नहीं मिलेगा तो किसान खेती-बाड़ी कैसे करेंगे। किसानों का मांग जायज है। प्रदेश सरकार व कार्यदायी संस्था को समस्या को गम्भीरता से सुनना चाहिए और निस्तारण करना चाहिए। सांसद ने कहा कि ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण हो लेकिन किसानों की समस्याओं को हल किए बिना निर्माण गलत है। इस संबंध में जिलाधिकारी व निर्माण इकाई के उच्चाधिकारियों से बात करूंगा। जरूरत पड़ी तो संसद में भी मुद्दे को उठाया जाएगा। सपा प्रदेश सचिव संजय मिश्र, राहुल सिंह ने भी आंदोलनकारियों को समर्थन दिया। विजय ओझा, मुक्तेश्वर, विजेन्द्र सिंह, राजेश यादव, बबलू भारती, विनय शंकर पांडेय, अवनीश सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed