फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Vikramaditya was the epitome of simplicity

सादगी के प्रतीक थे विक्रमादित्य

Thu, 14 Jan 2016 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बलिया।
अमर उजाला ब्यूरो बलिया। Updated Thu, 14 Jan 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
Vikramaditya was the epitome of simplicity
राजनीति में सादगी और विनम्रता की प्रतिमूर्ति विक्रमादित्य पांडेय में साफ
विज्ञापन
झलकती थी। उनमें राजनीतिक संस्कार था जो अनुकरणीय है।  उक्त बातें राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने विक्रमादित्य सेवा संस्थान द्वारा नगर के टाउन हाल स्थित बापू भवन में आयोजित सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा में कही।


कहा कि विक्रमादित्य पांडेय का व्यक्तित्व इतना ऊंचा था कि राजनीति करने वाले लोग उनका उदाहरण देते हैं।  प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं एमएलसी अंबिका चौधरी ने कहा कि विक्रमादित्य पांडेय अपने सिद्धांतों के साथ कभी समझौता नहीं किया।


पूर्व मंत्री नगर विधायक नारद राय ने कहा कि विक्रमादित्य पांडेय बलिया के विकास को लेकर हमेशा चिंतित रहते थे। उनके अधुरे  विकास कार्यों को  पूरा करने का प्रयास करूंगा। वहीं पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी ने कहा कि पांडेय जी सदैव संबंधों निर्वहन करते थे। मुलायम सिंह के फैसलों में उनके साथ होते थे।


बैरिया विधायक जयप्रकाश अंचल ने पांडेय जी को कुशल राजनेता बताया। भाजपा नेता आनंद स्वरूप शुक्ला ने विक्रमादित्य पांडेय दलगत भावनाओं से ऊपर उठकर विकास के बारे में सोचने वाले विकास पुरुष बताया।


 इस पूर्व विधायक सनातन पांडेय, सिकंदरपुर विधायक मु. रिजवी, सपा जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव, रंजीत चौधरी, रामजी गुप्ता, नागेंद्र पांडेय, अवध बिहारी चौबे, अनिल त्रिपाठी डा. राजेंद्र चौधरी, राजकु मार पांडेय, रवि राय,लक्ष्मण गुप्ता आदि रहे। अंत में संस्थान के अध्यक्ष संतोष पांडेय ने सभी आभार प्रकट किया।


 अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार शत्रुघभन पांडेय तथा संचालन छोटू सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed