फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Vigorous welcome of SP Jan Jagran Abhiyan Padyatra in Gadhanchal

सपा जन जागरण अभियान पदयात्रा का गड़हांचल में जोरदार स्वागत

Fri, 26 Aug 2022 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Vigorous welcome of SP Jan Jagran Abhiyan Padyatra in Gadhanchal
नरहीं। समाजवादी पार्टी की अगस्त क्रांति के अवसर पर शुरू देश बचाओ देश बनाओ पदयात्रा का शुभारंभ नौ अगस्त को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर गाजीपुर से अभिषेक यादव सपा नेता के नेतृत्व में गुरुवार की शाम भरौली पहुंचा।
विज्ञापन

बलिया की सीमा में प्रवेश करते ही स्वागत करने के लिए फेफना विधानसभा के विधायक संग्राम सिंह यादव, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बंशीधर यादव, राज मंगल यादव,वीरवाल यादव सहित तमाम क्षेत्रीय सपा कार्यकर्ताओं ने उनका फूल माला के साथ जोरदार स्वागत किया। भरौली गोलंबर के पास अभिषेक यादव ने बताया कि सरकार की नीतियों के विरुद्ध जनजागरण अभियान पद यात्रा चला है और लोगों के बीच जाकर सरकार की नीतियों को उजागर करना है। महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, निजीकरण और सरकार के नीतियों के कारनामे को लोगों के बीच जाकर बताना और उन्हें उठ खड़े होने के लिए जागृत करना है। यही पद यात्रा का उद्देश्य है। शुक्रवार के दिन सुबह यात्रा लक्ष्मणपुर चौराहा पहुंची जहां उपस्थित लोगों ने जोरदार स्वागत किया। इसके बाद यात्रा आगे के लिए निकली। इस जनजागरण यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल रहे। बता दें कि यह जनजागरण पदयात्रा 9 अगस्त को गाजीपुर से प्रारंभ हुई थी और 27 अक्टूबर को वाराणसी में इसका समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed