फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Video viral of samajwadi party workers abusing bjp minister and leaders in ballia

बलिया: भाजपा नेताओं और मंत्री को गाली देने का सपा नेताओं का वीडियो वायरल, एसपी से शिकायत बाद मामला दर्ज, एक गिरफ्तार

Sun, 04 Jul 2021 11:36 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 04 Jul 2021 11:36 PM IST
सार

दरअसल, सपा कार्यकर्ताओं का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह भाजपा नेताओं और मंत्री को गाली देते दिख रहे हैं। भाजपा ने पार्टी एवं नेताओं के सम्मान की हानि का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Video viral of samajwadi party workers abusing bjp minister and leaders in ballia
पुलिस ने एक को गिरफ्तार किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया में जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के दौरान सपा कार्यकर्ताओं की ओर से भाजपा नेताओं के खिलाफ अभद्र भाषा का वीडियो वायरल होने से भाजपाइयों का पारा चढ़ गया। जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू के नेतृत्व में भाजपाई जुलूस निकालकर नारेबाजी करते हुए एसपी कार्यालय पहुंच गए।

विज्ञापन


शिकायत पत्र सौंपकर सपाइयों पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने, विजय जुलूस निकालने, गाली-गलौज करने का आरोप लगाया। एसपी को वीडियो सौंपकर मामले में गिरफ्तारी की मांग की। वहीं देर शाम अज्ञात पर मामला दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


भाजपा नेताओं ने कहा कि मतदान और मतगणना के समय सपा प्रत्याशी आनंद चौधरी और उनके पिता पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी ने एवं अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को लाठी-डंडे और असलहे के साथ टीडी कालेज चौराहा और जिला पंचायत परिसर के अगल-बगल एकत्र कराया। ये दिनभर सड़क भर तांडव करते रहे। चुनाव परिणाम के बाद आनंद चौधरी पर विजय जुलूस निकालने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा नेताओं और राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी को गाली देने का भी आरोप लगाया गया। कहा कि इससे पार्टी एवं नेताओं के सम्मान की हानि हुई है। इस दौरान नकुल चौबे, विनोद शंकर, जय लड्डू सिंह, मदन राजभर, मनोज सिंह, अजय कुमार सिंह, अवधेश सिंह, सूर्यदेव व उपेंद्र राय हैं।

एसपी डॉ विपिन ताडा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की तलाश में सीओ के नेतृत्व में दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed