फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   video of the clerk taking bribe went viral

Ballia News: पेशकार की रिश्वत लेते वीडियो वायरल

Tue, 27 Dec 2022 06:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Dec 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
video of the clerk taking bribe went viral
बेल्थरारोड। तहसीलदार के पेशकार की घूस लेने का वीडियो वायरल हो रहा है। इसको लेकर एसडीम ने तहसीलदार को मामले की जांच सौंपी है।
विज्ञापन

वीडियो के मुताबिक तहसीलदार कोर्ट में एक मामले के संबंध में पेशकार द्वारा तहसीलदार को पैसा देने के नाम पर रिश्वत की मांग की जा रही है। करीब 70 सेकंड के वीडियो में तहसीलदार न्यायालय में अपनी कुर्सी के पास खड़ा पेशकार मोलभाव भी करता दिख रहा है। अंत में पांच-पांच सौ के नोट लेकर अगले दिन काम होने का आश्वासन दे रहा है।
आरोपी तहसील में प्रमाण पत्र लिपिक पद पर कार्यरत बताया जा रहा है, जो कुछ माह पूर्व ही परिचारक पद से प्रोन्नत किया गया है। वर्तमान समय अपने मूल पद के साथ तहसीलदार कोर्ट में पेशकार पद से भी संबद्ध है। वीडियो में घूस लेते हुए दिख रहे पेशकार पर पूर्व में भी घूस लेने के आरोप लग चुके हैं।
विज्ञापन

उधर, आरोपी पेशकार का कहना है कि उसने किसी से घूस नहीं लिया है। वायरल वीडियो में पैसा दे रहा व्यक्ति उन्हीं का बकाया पैसा लौटा रहा है। उपजिलाधिकारी दीपशिखा सिंह ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में है। इसकी जांच तहसीलदार को सौंप दी गई है। इस बीच भाजपा नेता सहित राजभर व सामाजिक कार्यकर्ता विनोद मानव ने प्रमुख सचिव व आला अधिकारियों को पत्र भेजकर तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार समाप्त करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed