{"_id":"66d0a550c43b41d4460ffdd3","slug":"video-of-liquor-smuggling-by-boat-goes-viral-questions-on-police-ballia-news-c-190-1-svns1007-121779-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: नाव से शराब तस्करी का वीडियो वायरल, पुलिस पर सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: नाव से शराब तस्करी का वीडियो वायरल, पुलिस पर सवाल
विज्ञापन
नरही थाने में अवैध वसूली का भंडाफोड़ होने के बाद बमुश्किल एक सप्ताह तक तस्करी पर लगाम लगी। अब फिर से जिले के सीमावर्ती इलाकों में अवैध तस्करी का धंधा चरम पर पहुंच चुका है। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अवैध शराब, गांजा, हेरोइन और पशु तस्करी का सिलसिला बदस्तूर है।
बुधवार को नरही थाना क्षेत्र के सोहांव से दिन में ही शराब तस्करी का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन एक बार फिर कटघरे में है। वीडियो में दिख रहा है कि एक नाव में शराब की पेटियां बिहार ले जाई जा रही हैं। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि अमर उजाला नहीं करता है। उधर, सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सरयू किनारे बसे कठौड़ा और लीलकर में पिछले हफ्ते छापेमारी कर आबकारी विभाग ने 400 लीटर लहन और 200 लीटर कच्ची शराब नष्ट कर स्थानीय पुलिस को आईना दिखा दिया था। बावजूद अवैध शराब की भट्ठियों पुनः धधकने लगी हैं। जिसको लेकर क्षेत्रीयजनों में काफी आक्रोश है।
000
तस्करी के लिए बना लिए हैं दर्जनों मार्ग : बिहार में शराब बंदी है। इससे तस्करी बढ़ गई है। शराब तस्कर सरयू नदी के रास्ते आसानी से शराब और पशु तस्करी को अंजाम दे रहे हैं। इसके लिए दर्जनों ठिकाने बना लिए हैं। सूत्रों की मानें तो इसमें कई सिंडीकेट काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
000
होम डिलिवरी तक कर रहे युवा तस्कर
सूत्रों का कहना है कि शराब तस्करी फलते-फूलते कारोबार में तथाकथित समाजसेवी और युवाओं की सहभागिता कुछ ज्यादा है। हालात यह है की युवा तस्कर अधिक मूल्य मिलने पर शराब की मांग करने वालों के घरों तक शराब पहंुचा रहे हैं। आसानी से घर पर शराब मिलने से इसके शौकीन अत्यधिक मूल्य देने से भी गुरेज नहीं करते। इस कारोबार से जुड़े लोगों का अपना अलग नेटवर्क है। फोन कॉल आते ही बताई गई जगह पर शराब उपलब्ध करा दी जाती है। स्थानीय पुलिस की मिलीभगत से युवा बेखौफ हो इस कार्य को अंजाम दे रहे हैं।
000
संरक्षित पशुओं की तस्करी पर नहीं लग पा रहा लगाम : जिले के बैरिया, सिकंदरपुर, रेवती, उभांव और नरही थाना क्षेत्र से गोवंंश मवेशियों की तस्करी बड़े पैमाने पर की जा रही है। जयप्रकाश नगर और चितबड़ागांव में बुधवार को 15 संरक्षित पशुओं के बरामद होने की घटना तस्करी के बड़े नेटवर्क की ओर इशारा कर रही है। भले ही जिला पुलिस किसी भी प्रकार की तस्करी से इन्कार करती हो लेकिन आए दिन सामने आ रही धरातलीय सच्चाई ने सबकुछ आईने की तरह साफ कर दिया है।
000
वायरल वीडियो के आधार पर गंगा घाट से की जा रही शराब तस्करी की सूचना ग्रामीणों के मार्फत मिली थी। जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से एक लावारिस हालत में एक पिकअप कब्जे में ली गई है। वाहन मालिक और तस्कर के खिलाफ विधिक कार्रवाई प्रचलित है। -श्यामकांत, सीओ सदर।
-- -- -- -- -- -- --