फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Verification report of examination centers will be stamped today

परीक्षा केंद्र बनवाने को सक्रिय हुए नकल माफिया-

Tue, 26 Nov 2019 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
Verification report of examination centers will be stamped today
बलिया। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित होने वाली यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में निर्धारित परीक्षा केंद्रों का उपजिलाधिकारियों ने सत्यापन किया है। बुधवार को जिलाधिकारी की ओर से गठित कमेटी की बैठक में सत्यापन रिपोर्ट के आधार पर परीक्षा केंद्रों के निर्धारण पर मुहर लगेगी।
विज्ञापन

सरकार के तमाम प्रयासों के बाद परीक्षा केंद्रों के निर्धारण में खेल रुकने का नाम नहीं ले रहा है। खासकर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के कुछ लिपिक मनमानी से बाज नहीं आ रहे हैं। इसका ही परिणाम है कि ऑनलाइन परीक्षा केंद्रों के निर्धारण में विसंगितयां सामने आई हैं। परीक्षा केंद्रों के लिए एक तरफ जहां स्कूलों ने ऑनलाइन फीडिंग में मनमाने तरीके से मानक दर्शाया है वहीं स्कूलों के भौतिक सत्यापन में भी खेल किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक के कुछ लिपिकों को तहसीलवार जिम्मेदारी दी गई थी जिन्होंने चहेते विद्यालयों को बनवाने में भूमिका निभाई। शिकायत आने के बाद माध्यमिक निर्धारित बोर्ड परीक्षा केंद्रों का एक बार सत्यापन शुरू कर दिया गया है। नए सिरे से परीक्षा केंद्रों के सत्यापन की रिपोर्ट पर 20 से अधिक केंद्रों में बदलाव की संभावना है। उधर, जिलाधिकारी की ओर से गठित कमेटी की बैठक आज दोपहर बाद होगी और सभी एसडीएम की ओर से किए सत्यापन रिपोर्ट के आधार पर केंद्रों की संख्या पर मुहर लगेगी।
विज्ञापन

कोट
परिषद की ओर से निर्धारित परीक्षा केंद्रों का सत्यापन जिलाधिकारी के निर्देश पर संबंधित एसडीएम कर रहे हैं। कुछ केंद्रों में बदलाव संभव है लेकिन ऐसे ही स्कूलों को केंद्र बनाया जाएगा जो सभी मानक को पूरा करते हैं।-भास्कर मिश्र, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed