{"_id":"670ea31b880fdc52390bd0a9","slug":"verification-of-those-taking-liquor-contracts-is-being-done-ballia-news-c-190-1-svns1007-124789-2024-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: शराब का ठेका लेने वालों का हो रहा सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: शराब का ठेका लेने वालों का हो रहा सत्यापन
विज्ञापन
बलिया। फर्जी चरित्र प्रमाण पत्रों और अपने परिजनों के बारे में विभाग को गलत जानकारी देकर सरकारी शराब की दुकानों का अनुज्ञापन प्राप्त करने वालों की जानकारी जुटाई जा रही है। आबकारी विभाग शासन के निर्देश पर ऐसे अनुज्ञापियों और उनके परिजनों के बार में जानकारी जुटा रहा है, जिनके ऊपर अथवा उनके माता-पिता के ऊपर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
जिले में कुल 239 सरकारी शराब की दुकानें हैं। इनमें 56 अंग्रेजी, 47 बीयर, दो माॅडल शाॅप और 139 सरकारी देशी शराब की दुकानें हैं। इनकी निगरानी आबकारी विभाग की ओर से की जाती है। इसके अलावा इन दुकानों का आवंटन और नवीनीकरण प्रतिवर्ष विभाग द्वारा किया जाता है। इस प्रक्रिया में विभाग अनुज्ञापियों से चरित्र प्रमाणपत्र और उनके माता-पिता के चरित्र की लिखित जानकारी लेता है। इसमें उनके द्वारा यह बताया जाता है कि उनके अथवा उनके माता-पिता के ऊपर कोई आपराधिक मुकदमा दर्ज नहीं हैं। इधर, शासन को लगातार शिकयतें मिल रही हैं कि जिले के कुछ अनुज्ञापियों ने अपने परिजनों के बारे में विभाग को गलत जानकारी दी है। यह तथ्य भी सामने आया है कि कुछ अनुज्ञापियों के परिजनों के ऊपर बिहार में शराब की तस्करी में संलिप्त होने के आरोप में जिले के विभिन्न थानों में एफआईआर दर्ज है। शिकायतों के आधार पर ही विभागीय उच्चाधिकारियों ने अनुज्ञापियों द्वारा दी गई जानकारियों को प्रमाणित करने का निर्देश जिला आबकारी अधिकारी को दिया है।
शासन के निर्देश पर अनुज्ञापियों द्वारा दी गई जानकारी का सत्यापन कराया जा रहा है। इसमें उनके चरित्र प्रमाण पत्र के साथ उनके माता-पिता के संबंध में दी गई जानकारियों को भी खंगाला जा रहा है। सत्यापन में सूचनाओं के गलत पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
- विष्णु प्रसाद दूबे, जिला आबकारी अधिकारी, बलिया।
-- -- -- -- -- -- -- -- --