फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Vegetable vendors seeking to remove from under bridges

सब्जी विक्रेताओं को ओवरब्रिज के नीचे से हटाने की मांग

Mon, 28 Dec 2015 10:12 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया Updated Mon, 28 Dec 2015 10:12 PM IST
विज्ञापन
Vegetable vendors seeking to remove from under bridges
नगर के विशुनीपुर, बहेरी एवं जगदीशपुर के लोगों ने सोमवार को जिलाधिकारी  को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट बच्चा लाल मौर्य को सौंपा। जिसमें चित्तू पांडेय-हास्पिटल रोड ओवर ब्रिज के नीचे बनी सब्जी मंडी से थोक सब्जी  विक्रेताओं को हटाने की मांग की।
विज्ञापन



ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि ओवरब्रिज के नीचे बनी सड़क का प्रयोग नगर के विशुनीपुर, जगदीशपुर, बहेरी,  परमंदापुर समेत आसपास के लोग कचहरी तथा हास्पिटल आवागमन में करते है।
विज्ञापन


जहां आलू,  प्याज, मिर्चा, परवल, गोभी  ट्रक एवं मिनी ट्रक से रास्ते में खड़ा कर व्यापारियों द्वारा उतारा जाता है। जबकि व्यापारियों की कृषि मंडी तिखमपुर  में स्थित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इससे राहगीरों एवं मुहल्लेवासियों को काफी  मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। जबकि ओवरब्रिज के नीचे बना चबूतरा  फुटकर सब्जी विक्रेताओं के लिए नगर पालिका परिषद द्वारा बनाया गया था। 

लेकिन उसे सब्जी थोक विक्रेताओं ने कब्जा जमा लिया है। उल्लेख किया है कि  मंडी बनाने से पहले शौचालय की व्यवस्था की जाती है। लेकिन नगर पालिका परिषद  द्वारा कोई व्यवस्था नहीं की गई है।

ऐसे में लोग घरों के सामने ही लघुशंका करने लगते है। इसको लेकर कई बार कहासुनी भी होती रहती है। विशुनीपुर   अल्पसंख्यक (मुस्लिम) मुहल्ला है। जहां औरतें निवासी करती है।


 उनका बाहर  निकलना तथा कहीं आना-जाना मुश्किल हो गया है। लोगों ने मांग किया कि  ओवरब्रिज चबूतरे से थोक विक्रेताओं को हटाकर कृषि मंडी समिति भेजा जाय तथा  चबूतरे पर फुटकर सब्जी विक्रेताओं को बेचने की अनुमति प्रदान की जाय।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed