{"_id":"cc4d08c2009fa7819b31d4e9aede7e7b","slug":"vandana-and-spacious-first-100m-race-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 मीटर दौड़ में वंदना और विशाल अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 मीटर दौड़ में वंदना और विशाल अव्वल
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
Updated Wed, 25 Feb 2015 10:49 PM IST
विज्ञापन
सतीश चंद्र कालेज का वार्षिक क्रीड़ा समारोह बुधवार को पं. गोरखनाथ उपाध्याय स्टेडियम में आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में वंदना सिंह प्रथम, वर्षा श्रीवास्तव द्वितीय और कशिश गुप्ता तृतीय स्थान पर रही। 100 मीटर के बालक वर्ग में विशाल कुमार यादव, मंगल यादव द्वितीय तथा गौतम कुमार दूबे तृतीय स्थान पर रहे।
गोला प्रक्षेप में बालिका वर्ग में गीता प्रथम, कशिश गुप्ता द्वितीय और जहाना खातून तृतीय स्थान पर रहीं। इस खेल में बालक वर्ग में राजकुमार प्रथम, अनुराग द्वितीय और रंजीत यादव तीसरे स्थान पर रहे। 200 मीटर के बालक वर्ग की दौड़ में आशुतोष ठाकुर प्रथम, सचिन चौबे द्वितीय और रंजीत यादव तृतीय स्थान पर रहे।
बालिका वर्ग में वर्षा श्रीवास्तव प्रथम, जहाना खातून द्वितीय तथा निधि तृतीय स्थान पर रही। लंबी कूद में राजकुमार, मंगल यादव तथा गौतम कुमार दूबे क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में विशाल कुमार यादव प्रथम, आशुतोष कुमार ठाकुर द्वितीय और विकास यादव तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
बालिका वर्ग में शालिनी सिंह, संगीता यादव, वंदना सिंह क्र मश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहीं। इसके पहले कालेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष डा. दीना नाथ ओझा ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। इसके बाद आलोक ने मशाल जुलूस लेकर प्रतियोगिता की शुरूआत की।
इस मौके पर छात्रसंघ अध्यक्ष रोहित कुमार चौबे, महामंत्री छोटू यादव, उपाध्यक्ष अभिषेक पांडेय, रंजीत आदि रहे। संचालन डा. एचके पांडेय और डा. टीएन त्रिपाठी ने किया। प्राचार्य डा. अशोक कुमार उपाध्याय ने आभार प्रकट किया।