फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Urmila CASE, Collectorate arrived seeking justice

उर्मिला प्रकरणः कलेक्ट्रेट पहुंचे, मांगा न्याय

Fri, 26 Jun 2015 10:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Fri, 26 Jun 2015 10:52 PM IST
विज्ञापन
Urmila CASE, Collectorate arrived seeking justice
दुबहर थाना क्षेत्र के नगवां गांव निवासी उर्मिला की पुलिस पिटाई से हुई मौत का मामला और तूल पकड़ता जा रहा है। शुक्रवार को इस मामले में हत्यारोपियों की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग को लेकर दर्जनों ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर पुलिस प्रशासन के विरोध में प्रदर्शन किया। साथ ही डीएम को ज्ञापन सौंपकर मांग कि की हत्यारोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए और उर्मिला के परिवारीजनों को 20 लाख मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन


भाजपा नेता चंद्र प्रकाश पाठक एवं ग्राम प्रधान विनोद गुप्ता के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन किया और जिला प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। धरने के  दौरान उर्मिला के पति मुन्नी लाल पासवान ने आरोप लगाया कि संबंधित थाने को बगैर सूचित किए सतनी सराय चौकी के सिपाही राजीव मिश्रा और विजय कुमार प्रजापति 21 जून को नगवां गांव स्थित मेरे आवास पहुंचे।
विज्ञापन


जहां टुनटुन पासवान, रामप्रसाद पासवान, कुसुम पत्नी टुनटुन, मनजी पुत्र टुनटुन, हरेराम के साथ मिलकर मेरी पत्नी उर्मिला को उठा लिया और उसकी हत्या करके सदर कोतवाली क्षेत्र के सहरसपाली गांव निवासी मेरी बहन विमला देवी के घर लाश पहुंचा आए। मैंने कोतवाली बलिया में तहरीर भी दी, यहां तक कि दो आरोपियों को पकड़ पुलिस को सुपुर्द भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन आरोपी दोनों सिपाही एवं अन्य अपराधी पुलिस उदासीनता के बाहर घूम रहे है। इसके साथ ही मेरे लड़के को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। इसी क्रम में चंद्रप्रकाश पाठक ने कहा कि पीड़ित द्वारा तहरीर दिए जाने के बाद मुकदमा दर्ज न करना और हत्यारों को गिरफ्तार न करना पुलिसिया कार्रवाई पर सवालिया निशाना उठाता है।


उन्होंने मांग उठाई कि पीड़ित परिवार के बच्चों के भरण-पोषण व शिक्षा के लिए 20 लाख रुपये मुआवजा और आरोपी सिपाही पर हरिजन एक्ट का मुकदमा पंजीकृत कर गिरफ्तार किया जाय। मृतका के पति ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि आरोपी सिपाही समेत अन्य आरोपियों को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह अपने पूरे परिवार के साथ गंगा में जलसमाधि ले लेंगे। इस मौके पर भुवनेश्वर पासवान, अंजनी लाल चौबे, भोला पासवान, घूरा पासवान, राजेश, हरेंद्र पासवान, शिवनाथ, मुन्नीलाल पासवान, अनिता वर्मा, रविकांत पाठक आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed