फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Urdu is the language of love and love

प्रेम और मुहब्बत की भाषा है उर्दू

Sun, 07 Nov 2021 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Urdu is the language of love and love
नगर से सटे उमरगंज स्थित एक निजी स्कूल में विश्व ऊर्दू दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करती बा - फोटो : BALLIA
बलिया। विश्व उर्दू दिवस गड़वार रोड़ बलिया स्थित स्कूल में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। हाफिज इरशाद के तिलावत-ए-़कुरान और ़कारी अब्दुल हन्नान साहब के नातिया कलाम से जलसे का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित एसडीएम बांसडीह एवं अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सीमा पांडेय ने उर्दू को प्रेम और मुहब्बत की भाषा बताई।
विज्ञापन

उन्होंने राष्ट्रीय एकता का अमीन बताते हुए अपने बच्चों को हिंदी के साथ उर्दू पढ़ने की अपील भी की। डॉ. शकील अहमद ने उर्दू को विशेष रूप से बच्चियों को उर्दू तालीम देने के लिए उर्दू प्रेमियों का आह्वान किया। कहा कि नई नस्ल मां की गोद में ही तैयार होती है। सिद्दिकिया इंटर कॉलेज कोटवारी के प्रधानाचार्य अबुल फजल साहब ने उर्दू की तऱक़्की में मदरसों के रोल पर शोधपत्र प्रस्तुत किया। डॉ. मसूद ने जंग-ए-आजादी में उर्दू के रोल पर बहस करते हुए उसे इ़ंकलाबी जुबान बताया। मौके पर डॉ. एसएम सिद्दीकी, असलम बलियावी, जाकिर बलियावी और कुंवर सिंह इंटर कॉलेज के उपप्रधानाचार्य शशि प्रेमदेव आदि ने अपनी शायरी और ़गजल से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विशिष्ट अतिथि डॉ. जनार्दन राय ने हिंदी और उर्दू को सगी बहन बताते हुए बुजुर्गों की विरासत को आगे बढ़ाने ले लिए नौजवानों का आह्वान किया। जलसे को डॉ. हैदर अली खान, डॉ. मजहर आजमी, नूरुल हुदा लारी, जावेद अख्तर, अटेवा मंच के जिलाध्यक्ष समीर पांडेय आदि ने भी संबोधित किया। वहीं, पीजीटी में चयनित अबु ताल्हा और मो. आसिफ को सम्मानित कर दुआएं दी गईं। मौके पर अब्दुल मोमिन, अ़कीलुर्रहमान खान, अब्दुल आखिर, शाहनवाज आलम, आसिफ अली, मेराज आलम, साहिल, जलालुद्दीन, इसरार अहमद, शाहिद परवेज, अल्ताफ अहमद, इसरार अहमद आदि थे। संचालन डॉ. अब्दुल अव्वल और सदारत नूरुल हुदा लारी ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed