फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Uproar over the death of a baby after delivery, complaint

प्रसव के बाद जच्चा की मौत पर हंगामा, केस दर्ज

Wed, 27 Jul 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया Updated Wed, 27 Jul 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
Uproar over the death of a baby after delivery, complaint
रसड़ा कोतवाली के मृत नवजात को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण।
कोतवाली क्षेत्र के रूपलेपुर में सोमवार की रात एक महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हुई। महिला आशा बहु और एएनएम के साथ सीएचसी रसड़ा पहुंचीं। अच्छी तरह से प्रसव कराने के नाम पर आशा बहु के साथ ही महिला एएनएम के घर चली गई। वहां प्रसव के दौरान अधिक ब्लीडिंग होने के चलते उसकी मौत हो गई। इस बात की जानकारी होते ही ग्रामीण मौके पर पहुुंचे और शव को कोतवाली में रखकर प्रदर्शन करने लगे। ग्रामीणों ने एएनएम और आशा बहु के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। मामला बिगड़ता देख पुलिस ने मृतका के पति की तहरीर पर एएनएम और आशा पर गैर इरादतन हत्या सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के रूपलेपुर गांव निवासी नीतू चौहान (26) पत्नी राजकुमार चौहान को सोमवार की रात प्रसव पीड़ा होने लगी। गांव की आशा बहु ज्ञांति चौहान ने नीतू को लेकर एएनएम निर्मला सिंह के यहां चलने को कहा। लेकिन नीतू को उसका पति सीएचसी रसड़ा ले आया। वहां एएनएम और आशा की सलाह पर उसने नीतू का निजी पैथालाजी में अल्ट्रासाउंड कराया। रिपोर्ट आने पर उन्होंने कहा कि बच्चे की स्थिति सही नहीं है। यहां कोई चिकित्सक भी नहीं है।
विज्ञापन


ऐसे में सीएचसी पर बच्चे को जन्म दिलाना खतरे से खाली नहीं है। यह बात सुनकर राजकुमार एएनएम के यहां डिलवरी कराने को तैयार हो गया और नीतू को लेकर एएनएम के घर पहुंचा। वहां आशा बहु और एएनएम दोनों ने मिलकर उसकी डिलीवरी कराई। नीतू ने एक बच्ची को जन्म दिया लेकिन उसे अधिक ब्लीडिंग होने लगी। एएनएम और आशा ने आनन फानन में नीतू को रसड़ा सीएचसी में पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। लेकिन नीतू ने दम तोड़ दिया। गांव वालों को जब इस बात की जानकारी हुई तो वे शव को कोतवाली पर लेकर पहुंचे और आशा और एएनएम पर कार्रवाई की मांग करने लगे। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने मृतका के पति की तहरीर पर आशा ज्ञांति चौहान और एएनएम निर्मला सिंह के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर घटना के बाद एएनएम और आशा घर से फरार हैं। जिनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed