फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Upon the death of the young man to pull Angle

पुल के एंगिल से टकराकर युवक की मौत

Thu, 11 Jun 2015 11:03 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Thu, 11 Jun 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन
Upon the death of the young man to pull Angle
जिले में हुए अलग-अलग हादसों में एक  युवक की मौत हो गई जबकि आठ लोग घायल हो गए।  
विज्ञापन

बांसडीहरोड नरहीं संवाददाता के अनुसार थाना क्षेत्र के मनियारी जसांव गांव निवासी सुराली सुराली गोंड (30) की बुधवार की रात पुलिया के एंगिल से टकराकर मौत हो गई। वह पिकअप  में खड़ा होकर सफर कर रहा था।

सुराली पुत्र भृगुनाथ गोंड दिऊली स्थित के एक बैंडपार्टी में काम करता था। बुधवार को शेर गांव से बिहार के चौसा थाना अंतर्गत बारात में जा रहा था। इस बीच बक्सर पुलिया के पास वह दर्घटना का शिकार हो गया। घटना की सूचना के बाद गांव में कोहराम मच गया। वहीं उसकी पत्नी कस्तूरी देवी एवं बच्चे  विशाल, खुशबू, पूजा का रोते-रोते बुरा हाल था।
विज्ञापन


वहीं दयाछपरा में हुए हादसे में दो लोग घायल हो गए। बैरिया थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राज्यमार्ग-31 स्थित गंजहवा बाबा मंदिर के समीप गुरुवार को पिकअप और बाइक की भिंडत हो गई। हादसे में बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने घायलों को सीएचसी सोनबरसा पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार के सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र डुमाईगढ़ नवका टोला निवासी सोनापति (55) और महंथ प्रसाद (40) बाइक से बलिया के तरफ किसी मांगलिक कार्यक्रम में फूल लेकर सजावट के लिए जा रहे थे। अभी गंजहवा बाबा स्थान के समीप पहुंचे ही थे कि बलिया के तरफ से आ रही मोबिल लदी पिकअप से आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे के बाद चालक पिकअप समेत भाग गया।

बेल्थरारोड संवाददाता के अनुसार उभांव थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर सड़क हादसों में एक महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को सीएचसी पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक चिकित्सा के बाद घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र हथौज ग्राम निवासी अभियान (25) बाइक से अपने गांव से बेल्थरारोड आ रहा था।

अभी हल्दीरामपुर चट्टी पर पहुंचा था कि आगे जा रही बस को ओवरटेक करते समय टकरा गया। इससे बाइक सड़क के किनारे गड्ढेृ़ में पलट गई। हादसे में अभियान गंभीर रूप से जख्मी हो गया। एक अन्य घटना में मधुबन मार्ग पर अखोप चट्टी के निकट टेंपो पलट जाने से सलमा (32), इरफान (17), विजय शंकर (35) घायल हो गए। सभी घायल मऊ के मधुबन थाने के रामपुर गांव के हैं। घटना उस समय हुई जब टेंपो मधुबन की ओर जा रहा था।


नवानगर संवाददाता के अनुसार सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सुभद्रा इंटर कालेज के समीप गुरुवार की शाम साइकल और बाइक की टक्कर में दो लेाग घायल हो गए। घायलों में साइकल सवार संजय (30) निवासी भांटी और बाइक सवार मनोज (22) निवासी इसारपट्टी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed