फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   UP Nikay Chunav 2023 Ballia mein ghar ba ta kauna baat ke dar ba CM Yogi said in rally

UP Nikay Chunav: 'बलिया में घर बा त कौना बात के डर बा', भोजपुरी बोल युवाओं को साधते नजर आए सीएम योगी

Wed, 03 May 2023 06:34 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 03 May 2023 06:34 PM IST
सार

दूसरे चरण में होने वाले निकाय चुनाव को लेकर बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलिया के एससी कॉलेज के मैदान में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने भोजपुरी में भाषण की शुरुआत की। 

विज्ञापन
UP Nikay Chunav  2023 Ballia mein ghar ba ta kauna baat ke dar ba CM Yogi said in rally
बलिया में सीएम योगी की रैली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महर्षि भृगु, शहीद मंगल पांडेय के साथ ही सेनानी चित्तू पांडेय और पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की धरा को नमन करते हुए सीएम योगी आदित्यानाथ ने जनसभा की शुरुआत की। सीएम योगी बलिया के लोगों की ओर से बोले जाने वाले सूत्र वाक्य बलिया में घर बा त कौना बात के डर बा...बोलकर निकाय चुनाव में स्थानीय लोगों को साधते नजर आए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से पहले जानबूझ कर बलिया के विकास को बाधित किया जा रहा था। अब बलिया ब्याज समेत अपनी कीमत वसूल रहा है। विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले युवाओं के हाथ में कट्टा दिया जाता था। अब युवाओं का टैलेंट देख उन्हें रोजगार दिया जा रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

बलिया की माटी में बलिदानी क्षमता

बलिया में दूसरे चरण में होने वाले निकाय चुनाव को लेकर बुधवार दोपहर बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शहर के एससी कॉलेज के मैदान में जनपदवासियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा बलिया की माटी में बलिदानी क्षमता है। इसीलिए वो देश में सबसे पहले आजाद हुआ था।

ये भी पढ़ें: अब माफिया दिखते हैं व्हीलचेयर पर, मऊ में सीएम योगी बोले- UP में कानून व्यवस्था का राज

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिए लोक नायक जय प्रकाश नारायण के पूर्व पीएम चंदखशेखर ने लड़ाई लड़ी। अपने संबोधन के केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रख उनके विजन की खूब प्रसंशा की। बलिया से ही शुरू हुए उज्ज्वला योजना की खूबियां गिनाईं। आयुष्मान योजना और फ्री राशन योजना को भी गिनाया। कहा कि देश में 80 करोड़ लोगों को फ्री राशन दिया जा रहा है। इसमें 15 करोड़ लोग यूपी के हैं। प्रधानमंत्री के विजन को यूपी सरकार मिशन के रूप में लेकर कार्य कर रही है।

...तो सलाखों के पीछे होंगे पूर्व मंत्री

सीएम योगी से पहले परिवहन राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह ने जनसभा को संबोदित किया। कहा कि 75 वर्षों में जो विकास नहीं हुआ उसे योगी आदित्यनाथ सरकार ने पांच वर्षों में किया। महर्षि भृगु कॉरिडोर हो या सड़कों का निर्माण कार्य। सब तेजी से चल रहा है। कई वर्षों बाद बलिया में ट्रिपल इंजन की सरकार बनेगी। बलिया में सपा सरकार में हुए सीवरेज घोटाले की जांच करवा रहा हूं। पूर्व मंत्री सलाखों के पीछे होंगे।

राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने कहा कि बलिया में अगर ट्रिपल इंजन की सरकार होती तो आज विकास में पीछे नहीं होता। अगर आप लोग नगरपालिका व टाउन एरिया में विकास चाहते हैं तो भाजपा के प्रत्याशी को जिताएं। हमलोगों का प्रयास है कि यूपी का अंतिम जिला विकास में सबसे आगे रहे। राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि मुख्यमंत्री हमारे बीच में आ गए हैं। अब निश्चित हो गया कि बलिया में भाजपा के सभी प्रत्याशी जीतेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed