यूपी के मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने पाक क्रिकेटर अफरीदी के बयान पर किया पलटवार, कहा-ऐसे व्यक्ति से तमीज की आशा नहीं कर सकते
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के संसदीय कार्य राज्य मंत्री आनन्द स्वरूप शुक्ला का एक वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में उन्होंने पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी के पीएम मोदी पर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अफरीदी ने अपनी बहन से विवाह किया है और वह बदतमीज व्यक्ति है। अफरीदी सरीखे व्यक्ति से हम तमीज की आशा नहीं कर सकते।
कश्मीर के बारे में कहा कि बहुत जल्द भारत का कब्जा पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर पर होगा। इसके बाद वहां भारत का तिरंगा झंडा फहराया जाएगा। जब तक विश्व के मानचित्र से पाकिस्तान का नामोनिशान नहीं मिटेगा दोनों देशों में शांति संभव नहीं है।
अमर उजाला से बातचीत में मंत्री ने यह भी बताया कि बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री ने प्रदेश के 31938 स्वयं सहायता समूहों को 218.49 करोड़ रुपये रिवाल्विंग फंड एवं सामुदायिक निवेश निधि के तहत ऑनलाइन हस्तांतरित किया है।
उन्होंने मुख्यमंत्री को इस कार्य के लिए साधुवाद देते हुए कहा कि इससे प्रदेश के स्वयं सहायता समूह से जुड़े लोगों को काफी बल मिलेगा। महामारी के इस काल में उनकी मजबूती से आम आदमी की परेशानियां भी दूर कराने में सहायता मिलेगी।