फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   UP Election 2022 Minister of State and phephana bjp candidate Upendra Tiwari has only one car but he is millionaire know about total property

UP Election 2022: राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी के पास सिर्फ एक गाड़ी, मगर हैं करोड़पति, जानिए कितनी है कुल संपत्ति

Sat, 05 Feb 2022 11:43 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 05 Feb 2022 11:43 AM IST
सार

प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उपेंद्र तिवारी ने शुक्रवार को फेफना विधानसभा सीट से नामांकन किया। मंत्री की ओर से दाखिल हलफनामा के मुताबिक उनकी 2.41 करोड़ की चल तो पत्नी के पास 2.39 करोड़ की अचल संपत्ति है।

विज्ञापन
UP Election 2022 Minister of State and phephana bjp candidate Upendra Tiwari has only one car but he is  millionaire know about total property
उपेंद्र तिवारी ने शुक्रवार को किया नामांकन - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

चल संपत्ति के मामले में राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी अपनी पत्नी से ज्यादा धनी हैं वहीं, अचल संपत्ति की बात करें को पत्नी के पास ज्यादा है। दोनों ही करोड़पति हैं। पत्नी के नाम पर दो करोड़ से ज्यादा का लोन है तो उपेंद्र तिवारी भी लगभग 93 लाख के कर्जदार हैं। उपेंद्र तिवारी पर कुल पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं। किसी में भी दोष सिद्ध नहीं है।

विज्ञापन


हलफनामे के अनुसार, पत्नी के नाम पर एक पिस्टल भी है। वाहनों की बात करें तो उपेंद्र तिवारी के पास मात्र एक क्वालिस है। इसकी घोषणा विधानसभा चुनाव में शपथ पत्र के माध्यम से की गई है। शुक्रवार को नामांकन के समय मंत्री की ओर से दाखिल किए गए हलफनामा के मुताबिक राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी के पास कुल 2.41 करोड़ की चल संपत्ति है।
विज्ञापन


1.10 लाख की है पिस्टल
इसके अनुसार, उनके पास नगद 57 हजार से ज्यादा रुपये हैं। बचत खातों में 9.81 लाख हैं। डाकघर आदि में 12 लाख से ज्यादा है। दो करोड़ से ज्यादा उन्होंने किसी को या किसी कंपनी को ऋण दिया है। लगभग 59 हजार की एक क्वालिस कार है। लगभग नौ लाख का 200 ग्राम सोना है। उनकी पत्नी के पास 56.47 लाख की चल संपत्ति है। इसमें 1.10 लाख की पिस्टल, 17.80 लाख का सोना और 30 हजार की चांदी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा के मामले में उपेंद्र तिवारी एमए, एलएलबी

UP Election 2022 Minister of State and phephana bjp candidate Upendra Tiwari has only one car but he is  millionaire know about total property
उपेंद्र तिवारी ने शुक्रवार को किया नामांकन - फोटो : सोशल मीडिया।

उन्होंने 20 लाख के आसपास किसी को ऋण दिया है। डाकघर और बीमा पॉलिसी आदि चार लाख की हैं। 61 हजार के आसपास नगद और 12 लाख से आसपास खातों में जमा हैं। दो पुत्रियों के नाम से लगभग 7.50-7.50 लाख का बीमा आदि है। शिक्षा के मामले में उपेंद्र तिवारी एमए, एलएलबी हैं।

उपेंद्र के पास 43.91 लाख की अचल संपत्ति हैं। वहीं, पत्नी के पास 2.39 करोड़ की अचल संपत्ति हैं। इसमें लगभग दो करोड़ की संपत्ति स्वअर्जित हैं। रिर्टन के लिए उपेंद्र ने 10 लाख वार्षिक आय और पत्नी की चार लाख रुपये वार्षिक आय दिखाई है।

छट्ठू राम के पास नहीं है अचल संपत्ति, पत्नी के पास 1.03 करोड़

UP Election 2022 Minister of State and phephana bjp candidate Upendra Tiwari has only one car but he is  millionaire know about total property
विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन करते बेल्थरारोड विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी छट्ठू राम। - फोटो : अमर उजाला

बेल्थरारोड से भाजपा के बैनर तले नामांकन दाखिल करने वाले सिवानकला के रहने वाले छट्ठू राम (43) की अजीविका का साधन कृषि है। वह पोस्ट ग्रेजुएट हैं। पत्नी नौकरी करती हैं। छट्ठू  ने 20-21 में अपनी वार्षिक आय 4.91 लाख और पत्नी की 3.51 लाख दिखाई है।

छट्ठू के खिलाफ धरना प्रदर्शन से संबंधित दो आपराधिक मामले हैं। दोष सिद्ध नहीं है। छट्ठू राम के पास कुल दो लाख और पत्नी के पास 3.71 लाख की चल संपत्ति हैं। पत्नी के पास 65 ग्राम सोना और 150 ग्राम चांदी है। छट्ठू राम के पास कोई अचल संपत्ति नहीं हैं, लेकिन पत्नी के नाम पर 1.03 करोड़ की अचल संपत्ति हैं। पत्नी लगभग तीन लाख की कर्जदार भी हैं।

पढ़ेंः बलिया में राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी ने नामांकन के लिए लगाई दौड़, कुल तीन प्रत्याशियों ने दाखिल किया पर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed