फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   UP Assembly Election 2022 nomination: bjp candidates including Minister of State Upendra and filed nomination for vidhan sabha chunav from ballia district seat

UP Election 2022: बलिया में राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी ने नामांकन के लिए लगाई दौड़, कुल तीन प्रत्याशियों ने दाखिल किया पर्चा

Sat, 05 Feb 2022 11:23 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sat, 05 Feb 2022 11:23 AM IST
सार

बलिया जिले में छठे चरण में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए शुक्रवार को तीन प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इसमें दो भाजपा के उम्मीदवार शामिल रहे। इस दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में प्रत्याशियों के समर्थकों की भीड़ रही।

विज्ञापन
UP Assembly Election 2022 nomination: bjp candidates including Minister of State Upendra and filed nomination for vidhan sabha chunav from ballia district seat
विधानसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन करते फेफना विस के भाजपा प्रत्याशी उपेंद्र तिवारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन शुक्रवार को बलिया जिले की फेफना और बेल्थरारोड (सुरक्षित) विधानसभा में कुल तीन नामांकन हुए। इसमें दो भाजपा प्रत्याशियों ने और एक अन्य उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके अलावा किसी अन्य विधानसभा क्षेत्र में एक भी नामांकन दाखिल नहीं हो सका।

विज्ञापन


नामांकन के दौरान टीडी कॉलेज चौराहा से लेकर समूचा कलेक्ट्रेट परिसर छावनी में तब्दील रहा। पुलिसकर्मी प्रवेश लेने वाले लोगों की सघन तलाशी लेते रहे। हालांकि इस दौरान चुनावी आचार संहिता की धज्जियां भी उड़ीं और पाबंदी के बाद दोनों उम्मीदवारों के समर्थकों ने टीडी कॉलेज चौराहे पर जुलूस निकाला और नारेबाजी भी। जबकि प्रशासनिक अधिकारी मूक दर्शक बने रहे।
विज्ञापन


भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी चुनावी अधिसूचना के छठवें चरण में शामिल बलिया जिले की सात विधानसभाओं के लिए शुक्रवार से कलेक्ट्रेट में नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया आरंभ हुई। पहले दिन अपराह्न करीब 01:30 बजे बेल्थरारोड विधान सभा से भाजपा उम्मीदवार छठ्ठू राम, सलेमपुर के सांसद रविंद्र कुशवाहा और भाजपा जिलाध्यक्ष जेपी साहू के अलावा अपने समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट के प्रवेश द्वार पर पहुंचे और अपने दो समर्थकों सुजीत दास आरीपुर सरया मठ और पंकज मिश्रा के साथ चकबंदी कार्यालय स्थित नामांकन कक्ष की ओर रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

UP Assembly Election 2022 nomination: bjp candidates including Minister of State Upendra and filed nomination for vidhan sabha chunav from ballia district seat
विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन करते बेल्थरारोड विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी छट्ठू राम। - फोटो : अमर उजाला

नामांकन कक्ष में छठ्ठू राम ने आरओ ने चार सेट में अपना नामांकन दाखिल किया। इसके बाद दिन नामांकन के समयावधि के अंतिम क्षणों यानि अपराह्न 2.55 बजे भारी लाव लश्कर और राज्यसभा सांसद नीरज शेखर और बलिया लोक सभा क्षेत्र के वीरेंद्र सिंह मस्त के साथ खेल राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी नामांकन करने पहुंचे।

अंतिम समय होने के कारण गेट में प्रवेश करने के बाद ही मंत्री ने बिना रुके दौड़ लगाते हुए माडल तहसील पहुंचे और अंतिम क्षणों में दो सेट में निर्वाचन अधिकारी के समक्ष पर्चा दाखिल किया। इसके अलावा फेफना विधान सभा क्षेत्र से राष्ट्रीय युवा मोर्चा दल के दिनेश ने भी नामांकन किया है। नामांकन के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में बड़ी तादाद में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

 

खेल मंत्री को फिट होना चाहिए
नामांकन करने से पूर्व कलेक्ट्रेट गेट से माडल तहसील स्थित नामांकन कक्ष के लिए दौड़ लगाने पर खेल राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा कि समयाभाव प्रमुख कारण रहा। वैसे भी प्रदेश के खेल मंत्री को फिट होना चाहिए ताकि युवाओं की बेहरी के लिए कार्य कर सकें। फेफना विस से भाजपा के उम्मीदवार राज्य मंत्री उपेंद्र तिवारी ने विरोधियों पर हमला बोलते हुए कहा कि चुनावी बरसात में कई दलों बरसाती मेढ़क निकल आए है, लेकिन विधान सभा की जनता जानती है कि उन्हें क्या करना है।

आंबेडकर संस्थान जाना नहीं भूले छठ्ठू
कभी जिले में बसपा की सियासत की धुरी रहे छठ्ठू राम का ऑबेडकर संस्थान से लगाव उस वक्त पुर्नजीवित हो गया जब वे पर्चा दाखिल करने के उपरांत वापस लौट रहे थे। वापसी के दौरान कुछ दूर आगे निकल आए छठ्ठू ने वापस मुड़कर संस्थान में प्रवेश किया और डॉ.भीमराम ऑबेडर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। लगे हाथ पुराने सहयोगियों से दुआ सलाम भी कर लिया।

हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ युवकों द्वारा भाजपा प्रत्याशी का बेल्थरारोड़ विधान सभा केरामपुर गांव में बहिष्कार का वीडियो वायरल होने से संबंधित सवाल पर छठ्ठू राम ने कहा कि विरोध करने वाले वोटर नहीं बल्कि नाबालिग है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed