UP Chunav 2022: बसपा ने जारी की एक और सूची, बलिया की सातों सीटों से प्रत्याशियों का एलान, देखें सभी के नाम
यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए बसपा ने एक और सूची जारी की है। छठवें चरण की इस सूची में बलिया के उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया है।
विस्तार
यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में अकेले मैदान में उतरी बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने शनिवार को 54 प्रत्याशियों के नाम वाली एक सूची जारी की। लंबे इंतजार के बाद बहुजन समाज पार्टी (सपा) ने विधानसभा चुनाव 2022 में बलिया की सभी विधानसभा सीटों से अपने प्रत्याशियों का एलान कर दिया है।
शनिवार को जारी सूची के मुातबिक, बेल्थरारोड से प्रवीण प्रकाश, रसड़ा से विधायक उमाशंकर सिंह, सिकदंरपुर से संजीव कुमार वर्मा, फेफना से कमलदेव सिंह यादव, बलिया नगर से शिवदास प्रसाद उर्फ मदन वर्मा, बांसडीह से मानती राजभर, बैरिया से अंगद मिश्र को प्रत्याशी घोषित किया गया है।
उमाशंकर पर बसपा ने फिर जताया भरोसा
रसड़ा से विधायक उमाशंकर को तीसरी बार प्रत्याशी बनाया गया है। बसपा की सूची में ये ही पुराना नाम है। बेल्थरारोड से प्रवीण प्रकाश नया चेहरा हैं। सिकंदरपुर से प्रत्याशी बने संजीव कुमार वर्मा पूर्व विधायक केदार वर्मा के भतीजे हैं। केदारनाथ बसपा से विधायक रह चुके हैं।
पढ़ेंः राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी के पास सिर्फ एक गाड़ी, मगर हैं करोड़पति, जानिए कितनी है कुल संपत्ति
बलिया और बैरिया में उलझी भाजपा, सपा की गुत्थी उलझी
छठे चरण की नामांकन प्रक्रिया शुरू होने बाद भी बलिया नगर और बैरिया विधानसभा में भाजपा और सपा की चुनावी गुत्थी सुलझने का नाम नहीं ले रही है। इस सीट पर प्रत्याशियों का चयन करने में दोनों प्रमुख दलों को पसीना छूट रहा है। नामों की घोषणा में हो रही देरी ने अन्य दलों के प्रत्याशियों की भी बेचैनी बढ़ा रखी है। उन्हें अपनी रणनीति बनाने में दिक्कत हो रही है।
पढ़ेंः बलिया और बैरिया में उलझी भाजपा और सपा की गुत्थी, प्रत्याशियों के नामों को लेकर असमंजस जारी