फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   UP election 2022 BJP and Samajwadi party entangled in Ballia nagar and Bairia vidhan sabha seat confusion over names of candidate

UP Chunav 2022: बलिया और बैरिया में उलझी भाजपा और सपा की गुत्थी, प्रत्याशियों के नामों को लेकर असमंजस जारी

Sat, 05 Feb 2022 02:45 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 05 Feb 2022 02:45 PM IST
सार

बिहार की सीमा से सटे जिले की बैरिया और बलिया नगर विधानसभा सीट की उलझन को सुलझाना भाजपा और समाजवादी पार्टी के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। नामों की घोषणा में हो रही देरी ने प्रत्याशियों की भी बेचैनी बढ़ा रखी है।  

विज्ञापन
UP election 2022 BJP and Samajwadi party entangled in Ballia nagar and Bairia vidhan sabha seat  confusion over names of candidate
भाजपा और सपा - फोटो : फाइल

विस्तार

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए छठे चरण की नामांकन प्रक्रिया शुरू होने बाद भी बलिया नगर और बैरिया विधानसभा में भाजपा और सपा की चुनावी गुत्थी सुलझने का नाम नहीं ले रही है। प्रत्याशियों का चयन करने में दोनों प्रमुख दलों को पसीना छूट रहा है। नामों की घोषणा में हो रही देरी ने अन्य दलों के प्रत्याशियों की भी बेचैनी बढ़ा रखी है। उन्हें अपनी रणनीति बनाने में दिक्कत हो रही है।

विज्ञापन


बलिया की सात में से चार सीटों पर भाजपा ने प्रत्याशी उतार दिए हैं। बेल्थरारोड से छट्ठू राम, फेफना से उपेंद्र तिवारी, सिकंदरपुर से संजय यादव और रसड़ा से बब्बन राजभर को टिकट मिला है। बलिया नगर, बांसडीह और बैरिया विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी की घोषणा नहीं होने से अब भी असमंजस की स्थिति बनी है। बांसडीह से सपा ने रामगोविंद चौधरी जबकि बसपा ने मानती राजभर को प्रत्याशी घोषित किया है।

विज्ञापन

2017 के चुनाव में युवा चेहरों पर लगा था दांव

बिहार सीमा से सटे जिले की बैरिया और बलिया नगर विधानसभा की उलझन को सुलझाना भाजपा और सपा के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। पिछले चुनाव में भाजपा दावेदारों में टिकट के लिए मची खींचतान का हल पार्टी ने कुछ ऐसा निकाला जो सबको हैरान करने वाला था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तब भाजपा ने पुराने दिग्गजों को किनारे कर युवा चेहरा आनंद स्वरुप शुक्ल पर दांव लगाया था, जो सफल भी रहा था। तब सपा ने अपने कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री नारद राय का टिकट काट कर युवा चेहरा व नपा के पूर्व चेयरमैन लक्ष्मण गुप्ता को मैदान में उतारा था, लेकिन वोटरों ने सपा की बजाए भाजपा को तरजीह दी थी। लेकिन इस चुनाव में यही भाजपा के गले की हड्डी साबित हो रहा है।
पढ़ेंः बसपा ने जारी की एक और सूची, बलिया की सातों सीटों से प्रत्याशियों का एलान, देखें सभी के नाम

कई नेता कर रहे सीट पर अपनी दावेदारी

इस बार कई युवा चेहरे भी पार्टी से टिकट मांग रहे है। पिछले चुनाव में यह प्रयोग भले ही सफल रहा हो, लेकिन इस बार भाजपा के लिए मुसीबत का सबब बना हुआ है। भाजपा के कई नेता इस सीट पर अपनी दावेदारी कर रहे हैं, जिससे इस सीट पर टिकट की घोषणा करने में पार्टी को पसीने छूट रहे है। सीधे शब्दों में कहा जाए तो एक अदद टिकट के लिए दो दलों के दर्जन भर दावेदारों की खींचतान में बलिया नगर की सियासत उलझी हुई है।

दोनों दलों में टिकट के लिए लंबी फेहरिस्त

कमोबेश यही हाल बैरिया विधानसभा का भी है। यहां भाजपा और सपा दोनों दलों में टिकट के लिए लंबी फेहरिस्त है। कोई जाति के आधार पर अपनी दावेदारी पेश कर रहा है तो पुराने रिकार्ड को आगे करके टिकट मांग रहा है। भाजपा से विधायक सुरेंद्र सिंह के अलावा करीब आधा दर्जन उम्मीदवार टिकट के लिए लखनऊ में डेरा डाले हैं तो सपा में भी दावेदार की लंबी कतार है।

सपा में टिकटों के लिए मजबूत दावेदारों के बीच चल रही इस रस्साकशी से पार पाना पार्टी आलाकमान के लिए आसान है। भाजपा की तरह सपा भी भंवरजाल में फंसी हुई नजर आ रही है। दो प्रमुख दलों के प्रत्याशियों को लेकर कोई स्थिति स्पष्ट न होने से क्षेत्र में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
पढ़ेंः राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी के पास सिर्फ एक गाड़ी, मगर हैं करोड़पति, जानिए कितनी है कुल संपत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed