फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   UP board result 2023: Student committed suicide after failing in the exam, used to study in a rented room

UP board result 2023: परीक्षा में फेल हाने पर छात्र ने की खुदकुशी, किराए का कमरा लेकर करता था पढ़ाई

Wed, 26 Apr 2023 11:54 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 26 Apr 2023 11:54 AM IST
सार

इंटरमीडिएट की परीक्षा में फेल होने से क्षुब्ध होकर एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्मार्टम को भेजवाया। मौत की खबर पाकर पहुंचे परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल रहा।

विज्ञापन
UP board result 2023: Student committed suicide after failing in the exam, used to study in a rented room
घटनास्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया में सदर कोतवाली क्षेत्र के बेदुआ मां अम्बा कालोनी में मंगलवार की रात इंटरमीडिएट की परीक्षा में फेल होने से क्षुब्ध होकर एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्मार्टम को भेजवाया। मौत की खबर पाकर पहुंचे परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल रहा।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, बांसडीहरोड़ थाना के भुइली गांव निवासी मनोज पांडेय के पुत्र अजय पांडेय 18 वर्ष इंटर का छात्र था।
यह भी पढ़ें- UP board result 2023: बोर्ड परीक्षा में बेटियां फिर अव्वल, ये रहे 10वीं और 12वीं के टॉपर
विज्ञापन

वह शहर के बेदुआ मोहल्ले में मां अम्बा कालोनी में किराये के कमरे में रहकर पढ़ाई करता था। मंगलवार को इंटर का परीक्षाफल आया था, जिसमें अजय फेल हो गया था। इससे आहत होकर अजय रात में कमरे में पंखे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह परिजनों का फोन न उठाने पर बगल के लोगों ने दरवाजा खोलवाने का प्रयास किया, दरवाजा न खोलने पर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो कमरे के अंदर का नजारा देख सभी के होश उड़ गये। अजय पांडेय का शव फंदे से लटका मिला। नौवजान बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मां व छोटी बहन का रोते-रोते बुरा हाल रहा। बहन दिव्याजंली पांडेय ने बताया कि उसका भाई परीक्षा परिणाम प्रतिकूल होने से दुखी था। वह अकेले रहता था, कभी कभी हमलोग आते थे। कोतवाल राजीव सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed