फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   UP Board Paper leak case against five more accused in Ballia police arrested 22 people so far

पेपर लीक मामला: बलिया में पांच और आरोपितों पर मुकदमा, अब तक 22 लोग गिरफ्तार

Fri, 01 Apr 2022 05:15 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 01 Apr 2022 05:15 PM IST
सार

यूपी बोर्ड परीक्षा में अंग्रेजी के पेपर आउट प्रकरण में बलिया पुलिस ने अब तक 22 लोगों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
UP Board Paper leak case against five more accused in Ballia police  arrested 22 people so far
गिरफ्तार - फोटो : फाइल

विस्तार

यूपी बोर्ड परीक्षा के अंग्रेजी विषय के प्रश्नपत्र लीक किए जाने के मामले में स्थानीय पुलिस ने पांच और लोगों को गिरफ्तार किया है। अब तक 22 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। पुलिस ने आरोपियों का मेडिकल करा जेल भेज दिया है। डीआईओएस डा. ब्रजेश मिश्र पहले ही निलंबित कर जेल भेजे जा चुके हैं। अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन


अंग्रेजी विषय के वायरल पेपर को लेकर कुछ और अधिकारियों पर कार्रवाई हो सकती है। पुलिस अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई कर रही है। गुरुवार को जेल भेजे गए लोगों में सिकंदरपुर और नगरा थाने में गिरफ्तार लोग शामिल हैं। जिन पांच लोगों पर मुकदमा किया गया है उसमें शुभेन्द्र यादव निवासी जेठवार, अहमद रजा निवासी जमुई, ओम प्रकाश वर्मा निवासी कड़सर, सुधीर कुमार यादव निवासी ननहुल, सुजीत वर्मा निवासी कड़सर थाना सिकंदरपुर शामिल हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा जयप्रकाश यादव, जनार्दन यादव, सुनील कुमार, राकेश यादव, अनमोल यादव, अनूप चौहान, अभिषेक यादव, दिग्विजय, मनोज, रजनीकांत यादव, वरुण सिंह, जयप्रकाश पांडेय, अमित यादव, विशाल यादव व परशुराम यादव को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजनेताओं और संगठनों ने पत्रकारों पर कार्रवाई की निंदा की

बोर्ड परीक्षा में अंग्रेजी के पेपर आउट प्रकरण में पत्रकारों को फंसाने की घटना का तीव्र विरोध हो रहा है। इस मामले में पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि ये कृत्य घोर निंदनीय है। किसी पत्रकार का धर्म है कि कोई विषय उसके संज्ञान में आए तो उसका पर्दाफाश करे। यदि इस पर पुलिस कोई कार्रवाई कर रही है तो ये निंदनीय है। ये दुनिया का सबसे बड़ा आश्चर्य है।

वहीं, सपा विधायक जय प्रकाश अंचल ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकार हैं। कोई सूचना पत्रकार को मिलती है तो उसका कार्य जनता तक पहुंचाने का है। उसे गलती की जानकारी मिली तो उसने प्रशासन को अवगत कराया। ऐसी कार्रवाई नहीं होनी चाहिए।

वहीं, जन अधिकार मंच के अध्यक्ष अतुल सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि पत्रकारों पर की गई कार्रवाई निंदनीय है। जिला प्रशासन अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए पूरे मामले को दूसरा रूप दे रहा है। कहा कि पेपर आउट के मामले में  जिलाधिकारी की भूमिका  गैर जिम्मेदाराना और निंदनीय है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed