फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   UP Board has sent sample papers for every subject, the course has reduced by 30 percent

यूपी बोर्ड ने हर विषय के लिए भेजे हैं सैंपल पेपर, कोर्स 30 फीसदी हुआ कम

Sun, 30 Jan 2022 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
UP Board has sent sample papers for every subject, the course has reduced by 30 percent
बलिया। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर परीक्षा में थोड़ा समय ही बचा है। विद्यार्थी परीक्षा की तैयारी में लगे हैं। बोर्ड भी विद्यालयों को परीक्षा संबंधी मैटीरियल जुटा रहा है। कोरोना के कारण हाईस्कूल व इंटर के विषयों का कोर्स 30 प्रतिशत कम है, लेकिन विद्यार्थियों को इसकी जानकारी तक नहीं है। पाठ्यक्रम कम होने की अनभिज्ञता विद्यार्थियों के परीक्षाफल पर असर डाल सकती है। बोर्ड ने पेपर के प्रारूप की जानकारी देने के लिए हर विषय के सैंपल पेपर भेजे है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा मार्च में संभावित है। विधानसभा चुनाव के शोर के बीच बोर्ड परीक्षा की तैयारी भी चल रही है। कोरोना के कारण वर्ष 2021 में विद्यालय लंबे समय बंद रहे। शासन ने विद्यालय बंदी को ध्यान में रखते हुए बोर्ड ने परीक्षा के लिए हाईस्कूल व इंटर के विभिन्न विषय के कोर्स को 30 प्रतिशत कम कर दिया था। माध्यमिक विद्यालयों का 2021-22 का शिक्षा सत्र एक अप्रैल से शुरू हुआ है, लेकिन विद्यार्थियों की ऑफलाइन पढ़ाई के लिए सितंबर में खुले हैं। इसके बाद विद्यालयों में दाखिले व परीक्षा फार्म भरने के काम हुए। इससे पहले कि पढ़ाई पटरी पर आती कि दोबारा विद्यालय कोरोना के कारण बंद हो गए। हाईस्कूल व इंटर की प्री- बोर्ड परीक्षा भी नहीं हुई है। प्री-बोर्ड एवं बोर्ड परीक्षा वर्ष 2021 में विषयवार कोर्स कम होने के बाद बचे कोर्स में ही होगी।
विज्ञापन

---
सैंपल पेपर्स कई माह पहले बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए थे। विद्यालयों को सैंपल पेपर्स की जानकारी देने के निर्देश पहले ही दिए गए थे।
-डॉ.ब्रजेश मिश्र, जिला विद्यालय निरीक्षक, बलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed