फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   UP Board Examination paper leaked

बलिया में हाईस्कूल व इंटर विज्ञान के परचा आउट

Fri, 26 Feb 2016 09:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बलिया
अमर उजाला ब्यूरो बलिया Updated Fri, 26 Feb 2016 09:52 PM IST
विज्ञापन
UP Board Examination paper leaked
यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान शुक्रवार को हाईस्कूल प्रथम पाली में विज्ञान तथा इंटरमीडिए की दूसरी पाली में भौतिकी द्वितीय प्रश्न पत्र आउट हो गया। दोनों पालियों में परीक्षा से तीन घंटे पहले ही हल पेपर बाजार में बिकने लगे।
विज्ञापन


 बाजार में बिके परचे के 90 फीसदी प्रश्न मिल रहे थे। भीमपुरा क्षेत्र में पेपर आउट होने की यह दूसरी घटना है। बुधवार को भी हाईस्कूल का पेपर इसी क्षेत्र में आउट हुआ था।
विज्ञापन


हल पेपर 500 से 2000 रुपये तक बिके । इसकी सूचना परीक्षा शुरू होने से पहले ही आलाधिकारियों को दे दी गई। लेकिन कोई भी अधिकारी इसको मानने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिले बोर्ड परीक्षा के दौरान नकल माफिया सुचिता का जमकर धज्जियां उड़ा रहे हैं। उड़नदस्ता टीमों के साथ ही जिला विद्यालय निरीक्षक नकल माफियाओं पर नकेल कसने के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं। लेकिन नकल माफियाओं के आगे उनका मेहनत बेअसर साबित हो रहा है।

नकल माफियाओं के प्रभाव का आलम यह है कि नगरा-भीमपुरा क्षेत्र में सुबह की पाली में हाईस्कूल विज्ञान के प्रशभनपत्र कोड संख्या 824 (डीयू) की कार्बन कापी पांच बजे भोर से ही बिकना शुरू हो गया।

 इसकी सूचना मिलते ही शिक्षका महकमा हरकत में आया। कई उड़नदस्ता टीमें और डीआईओएस रमेश कुमार पहुंच कर परीक्षा केंद्रों के साथ ही संदिग्ध स्थानों पर हल कार्बन कापी की जांच शुरू कर दी। लेकिन कहीं भी उनको हल कार्बन कापी नहीं मिली। वहीं मीडिया द्वारा दिखाए गए हल कार्बन कापी को यह कह कर टाल दिया गया कि किसी भी कोड के प्रशभनपत्र से मिलान नहीं हो रहा है।

जबकि हाईस्कूल विज्ञान के प्रशभनपत्र कोड़ संख्या 824 (डीयू) से बाजार में बिकने वाली हल कार्बनकापी 90 फीसदी मिल रहा था। वहीं जैसे ही हाईस्कूल की परीक्षा खत्म हुई बाजार में इंटरमीडिएट के प्रशभनपत्र की कार्बन काफी 500 से 1500 रुपए में नगरा-भीमपुरा बाजार में जमकर बिका।

यह हल कार्बन कापी इंटरमीडिएट भौतिकी द्वितीय प्रशभनपत्र की कोड संख्या 373 (एक्सडब्ल्यू) से मिल रही थी। शुक्रवार को भी प्रशभनपत्र आउट होने की घटना को जिला विद्यालय निरीक्षक रमेश कुमार सिंह ने अफवाह बताया। साथ ही कहा कि किसी भी प्रशभनपत्र से बाजार में बिकी हल कार्बन कापी से मिलान हो रहा है।



अलग-अलग विद्यालयों से उड़नदस्ता टीम ने दोनों पाली मिलाकर 59 परीक्षार्थियों को नकल करते हुए पकड़कर रस्टीकेट कर दिया। जिसमें अमरनाथ यादव की उड़नदस्ता टीम ने 15, डा. अर्चना जायसवाल की टीम ने 05, अतुल तिवारी की टीम ने 06, डीआईओएस रमेश कुमार सिंह की टीम ने 20 और राजकीय इंटर कालेज बलिया के केंद्र व्यवस्थापक अनीस अहमद ने सात नकलचियों को पकड़कर रस्टीकेट कर दिया।


 वहीं शाम की पाली में पूनम चौधरी की उड़नदस्ता टीम ने तीन और महेंद्र यादव की टीम ने तीन नकलचियों को दबोच कर रस्टीकेट कर दिया। जबकि डीआईओएस ने नकल के आरोप में बाबू ज्वाला प्रसाद इंटर कालेज नगरा पर एफआईआर दर्ज कराया है। वहीं रमाशंकर चौधरी इंटर कालेज उधरन में एक मुन्ना भाई पर भी डीआईओएस ने मुकदमा दर्ज कराया। उड़नदस्ता टीम की इस कार्रवाई से नकलचियों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed