फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   UP Board Examination

कड़ाई करने पर परीक्षार्थियों ने की पत्थरबाजी

Fri, 26 Feb 2016 09:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बलिया
अमर उजाला ब्यूरो बलिया Updated Fri, 26 Feb 2016 09:58 PM IST
विज्ञापन
UP Board Examination
शिवपुर-बसंतपुर स्थित रामशरण इंटर कॉलेज में शुक्रवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब इंटर के सैकड़ों परीक्षार्थी एकाएक विद्यालय पहुंचकर पत्थरबाजी करने लगे।
विज्ञापन


इस दौरान प्राचार्य के साथ गाली-गालौज भी किया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चार छात्रों को पकड़ लिया। प्राचार्य की तहरीर पर चारों के विरुद्ध संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन



प्राचार्य अखिलेश कुमार सिंह के अनुसार उनके विद्यालय को ज्ञांती देवी गायघाट इंटर कॉलेज का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। भौतिक विज्ञान के प्रथम पेपर की परीक्षा खराब होने के कारण परीक्षार्थी द्वितीय पेपर में नकल के लिए दबाव बना रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 लेकिन परीक्षा के दौरान बरती जा रही सख्ती से नाराज परीक्षार्थियों ने शुक्रवार को लगभग एक बजे विद्यालय पहुंचकर पत्थरबाजी शुरू कर दी और मेरे साथ गाली-गलौज किया गया।

इस पर मैंने तुरंत पुलिस अधीक्षक को घटना के अवगत कराया। जिस पर मौके पर सीओ सदर केसी सिंह, एक प्लाटून पीएसी, वज्र वाहन मौके पर पहुंच गया। जिसे देख परीक्षार्थी भागने लगे। लेकिन पुलिस ने दौड़ाकर चारों को पकड़ लिया।


प्राचार्य अखिलेश कुमार सिंह की तहरीर पर चारों परीक्षार्थियों के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। इस संबंध में सुखपुरा थानाध्यक्ष हंसराज कुशवाहा ने बताया कि चारों परीक्षार्थियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed