फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Up Board exam valuation

आज से शुरू होगा यूपी बोर्ड की कापियों का मूल्यांकन

Tue, 29 Mar 2016 09:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया Updated Tue, 29 Mar 2016 09:39 PM IST
विज्ञापन
Up Board exam valuation
बोर्ड कॉपियों की जांच - फोटो : demo pic
यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन बुधवार से शुरू होगा। इसके लिए जिले में चार मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें दो  इंटरमीडिएट और दो हाईस्कूल के लिए मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन


जिले  में करीब 10 लाख उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकन के लिए आई हुई हैं। मूल्यांकन  के लिए 2703  परीक्षक और 297 प्रधान परीक्षक नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन



यूपी  बोर्ड परीक्षा के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए चार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें टाउन इंटर कालेज  तथा राजकीय बालिका इंटरमीडिएट कालेज पर हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि राजकीय इंटर कालेज और कुंवर सिंह इंटर कालेज पर  इंटरमीडिएट की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य होगा। मूल्यांकन के लिए  हाईस्कूल की करीब चार लाख और इंटरमीडिएट की करीब चार लाख उत्तर पुस्तिकाएं  जिले में आई हुई हैं। जिसके लिए राजकीय इंटर कालेज पर 694 परीक्षक और 73  प्रधान परीक्षक, टाउन इंटर कालेज पर 627 परीक्षक और 79 प्रधान परीक्षक, 

राजकीय बालिका इंटर कालेज पर 752 परीक्षक और 76 प्रधान परीक्षक नियुक्त किए  गए हैं। जबकि कुंवर सिंह इंटर कालेज पर 630 परीक्षक और 63 प्रधान परीक्षक  नियुक्त किए गए हैं। मूल्यांकन केंद्रों के उपनियंत्रकों ने बताया कि 30  मार्च बुधवार से उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य होना है।


लेकिन बुधवार  को मूल्यांकन के संबंध में प्रधान परीक्षकों को मूल्यांकन के संबंध में  दिशा निर्देश दिए जाएंगे। जबकि गुरुवार 31 मार्च से मूल्यांकन कार्य शुरू  होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed