{"_id":"620945be979d93264a00fa17","slug":"up-board-exam-140925-students-will-appear-in-211-centers-ballia-news-vns6384635133","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड परीक्षा: 211 केंद्रों में परीक्षा देगें 140925 छात्र-छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड परीक्षा: 211 केंद्रों में परीक्षा देगें 140925 छात्र-छात्राएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्रों की अंतिम सूची जारी कर दी है। बोर्ड द्वारा जारी सूची में जिले में पूर्व में परीक्षा केंद्र बनाए गए 211 विद्यालयों को यथावत रखते हुए उसमें कोई तब्दीली नहीं की गई।
बता दें कि बोर्ड द्वारा पूर्व में जारी परीक्षा केंद्रों की सूची पर जिले में कुल 240 आपत्तियां पड़ी थी। इनमें माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश प्रयागराज द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षा वर्ष 2022 में कंप्यूटर सॉफ्टवेयर द्वारा निर्धारित परीक्षा केंद्रों के प्रति परीक्षार्थियों के आवंटन दूर करने के संबंध में 142, परीक्षा केंद्र बनाने के संबंध में 83, धारण क्षमता से अधिक आवंटन होने के संबंध में आठ तथा परीक्षा केंद्र निरस्त करने के संबंध में 7 आपत्तियां पड़ी थी, जिसका जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा निस्तारण किया गया था और पूर्व में प्रकाशित परीक्षा केंद्रों की सूची को बोर्ड को प्रेषित किया गया था,जिसे बोर्ड द्वारा अंतिम तौर पर जारी कर दिया है।
परीक्षा केंद्रों की सूची जारी होते ही विभाग परीक्षा की तैयारी में जुट गया है। माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षा में कुल 140925 परीक्षार्थी परीक्षा में भाग लेंगे, जिसमें हाईस्कूल के कुल 75654 परीक्षार्थी तथा इंटरमीडिएट के कुल 60807 परीक्षार्थी प्रतिभाग शामिल है। हाईस्कूल में प्रतिभाग करने वाले बालक परीक्षार्थियों की संख्या 45766 तथा बालिका परीक्षार्थियों की संख्या 29888 है। इसी प्रकार इंटरमीडिएट में बालक परीक्षार्थी 35624 तथा बालिका परीक्षार्थी 25183 है। बोर्ड परीक्षा में ऑनलाइन प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों में राजकीय स्तर के दो, अशासकीय सहायता प्राप्त 72 तथा वित्तविहीन 137 विद्यालय है। जिनका कुल योग 211 है।
विज्ञापन
----
बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 211 केंद्र बनाए जाने की सूची माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जारी कर दी है। अब विभाग नकलविहीन परीक्षा कराने की तैयारी में जुटा है।
-डॉ.ब्रजेश मिश्र, डीआईओएस।---