फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   UP Assembly election 2022 amit shah in Ballia said samajwadi party and BSP are clear defeat in four phases of elections

UP Chunav 2022: अमित शाह बोले- साइकिल की सवारी की तो छाती पर मूंग दलेंगे माफिया, सपा-बसपा पर बोला हमला 

Sun, 27 Feb 2022 04:14 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 27 Feb 2022 04:14 PM IST
सार

बलिया के फेफना और बांसडीह विधानभा में गृहमंत्री अमित शाह ने जनसभा को संबोधित किया। उनके निशाने पर समाजवादी पार्टी रही। 

विज्ञापन
UP Assembly election 2022 amit shah in Ballia said samajwadi party and BSP are clear defeat in four phases of elections
बलिया में जनसभा में अमित शाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को बलिया में कहा कि गलती से भी साइकिल की सवारी की तो माफिया फिर से आपकी छाती पर मूंग दलने के लिए आ जाएंगे। बुआ-भतीजे की सरकारों ने यूपी को बाहुबलियों के हवाले कर दिया था। योगी सरकार ने यूपी को बाहुबलियों से मुक्त कराया।

विज्ञापन


अतीक अहमद कहां हैं, आजम खां कहा हैं, मुख्तार अंसारी कहां है? बड़े-बड़े गए, जो चट्टे-बट्टे बचे हैं, वे भी जेल जाएंगे। योगी सरकार ने यूपी की कानून व्यवस्था को मजबूत किया है। गृहमंत्री बांसडीह विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी केतकी सिंह और फेफना विधानसभा से उपेंद्र तिवारी के पक्ष में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


केंद्रीय गृहमंत्री ने सपा-बसपा के साथ ही कांग्रेस को भी निशाने पर रखा। बांसडीह विधानसभा के मनियर इंटर कॉलेज के मैदान और फेफना विस के चितबड़ागांव में अमित शाह ने कहा कि सपा सरकार में हमेशा हत्या, लूट व अत्याचार बढ़ा है। दुष्कर्म में सपा की सरकार नंबर-1 रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा सरकार में अपराध में कमी आई है। फिर भाजपा की सरकार बनी तो ऐसे घटनाओं का नामोनिशान मिटा दिया जाएगा। एक भी माफिया रोड पर नहीं दिखेंगे। भाजपा जीतेगी तो बलिया का नाम और रोशन होगा। बबुआ ने गरीबों की सरकारी जमीन हड़पी है।

मुख्यमंत्री योगी ने करोड़ों की जमीन माफिया से मुक्त कराई है। 10 साल तक सपा के समर्थन से बनी कांग्रेस की सरकार में पाकिस्तानी घर में घुसकर मारते थे। मौनी बाबा (मनमोहन सिंह) मौन रहते थे। पर जब से भाजपा की सरकार बनी तो हमारे सैनिकों ने दुश्मनों को घर में घुसकर मारा।

अनुच्छेद 370 हटाने में पूर्ववर्ती सरकार कांपती थी। मोदी सरकार ने इसे हटाया तो एक पत्ता तक नहीं हिला। शाह ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गैस कनेक्शन, मुफ्त राशन, किसान सम्मान निधि, ई श्रम कार्ड, बिजली, पूर्वाचल एक्सप्रेस वे आदि गिनाई।

कहा कि हमारी सरकार बनी तो उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले युवाओं को लैपटाप व स्मार्ट फोन दिए जाएंगे। उच्च शिक्षा हासिल करने वाली लड़कियों को स्कूटी दी जाएगी। यूपी में पांच साल में दस लाख करोड़ रुपये का निवेश हुआ है।

सरकार ने दस नए विश्वविद्यालय, 40 मेडिकल कॉलेज और 28 इंजीनियरिंग कॉलेज बनवाए। इसके पूर्व भाजपा प्रत्याशी केतकी सिंह ने कहा कि सपा और बसपा की जलालत जनता ने झेली है। उपस्थित जनसमूह से पूछा कि क्या आप आतंकवादियों के मुकदमे को वापस लेने वाली पार्टी की सरकार बनाना चाहेंगे?

इस मौके पर भाजपा सांसद विरेंद्र सिंह मस्त, राज्यसभा सदस्य नीरज शेखर, उपेंद्र तिवारी, पूर्व विधायक शिवशंकर चौहान, पूर्व विधायक विजयलक्ष्मी, नागेंद्र पांडेय, विनोद शंकर दुबे, जयप्रकाश शाहू, प्रतुल पांडेय, संजय सिंह, देवेंद्र त्रिपाठी, राणाप्रताप दाढ़ी, बलिराम उपाध्याय, कमलेश कुमार सिंह, कुंअर विजय आदि लोग रहे। अध्यक्षता जनार्दन सिंह ने की। संचालन युवा नेता गोपालजी ने किया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed