फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   UP Accident pickup full of 25 devotees two dead in ballia going to Baba Dham screams and cries ensued

UP Accident: श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को ट्रेलर ने मारी टक्कर, दो की माैत; बाबा धाम जा रहे थे श्रद्धालु

Sun, 20 Jul 2025 10:31 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 20 Jul 2025 10:31 AM IST
सार

UP Accident News: यूपी के बलिया में सड़क हादसे में दो लोगों की माैत हो गई। 25 श्रद्धालुओं को लेकर एक पिकअप बाबा धाम जा रही थी। इसी दाैरान हादसा हो गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए घायलों को अस्पताल भिजवाया।

विज्ञापन
UP Accident pickup full of 25 devotees two dead in ballia going to Baba Dham screams and cries ensued
हादसे के माैके पर माैजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Road Accident in Ballia: थाना क्षेत्र के तेतारपुर गांव से शनिवार की दोपहर 25 श्रद्धालु पिकअप पर सवार होकर बाबा धाम (देवघर) जलाभिषेक करने निकले थे। शनिवार रात बिहार के बेगूसराय में ट्रेलर ने पिकअप में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में रेखा देवी उर्फ लाची (45) पत्नी मुघुन राजभर और हरेंद्र राजभर (60) की मौके पर मौत हो गई। वहीं, मुघुन राजभर (48) की हालत गंभीर है और वो पटना अस्पताल में कोमा में हैं। 

विज्ञापन


हादसे के बाद गंभीर रूप से घायलों को पटना पीएमसीएच अस्पताल में भेजा गया। घटना की जानकारी तेतारपुर गांव में पहुंची तो गांव में कोहराम मच गया। पूरी रात परिजन व रिश्तेदार घायलों की जानकारी लेने में जुट रहे। मृतकों का पोस्टमार्टम रात में ही हो गया। रविवार सुबह शव को लेकर एम्बुलेंस तेतारपुर पहुंची तो गांव में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन


घायल अलग-अलग साधनों से गांव पहुंचाए गए। इनको इलाज के लिए बलिया भेज दिया गया। घायलों में ग्राम प्रधान बृज नारायण राजभर (40), हरीद्वार राजभर (45), घुरहू राम (45), प्रभा देवी (55) पत्नी सर्वदेव, विद्यावती (60) पत्नी गिरिजा, राधिका (55) पत्नी साधु, राकेश (25) पुत्र साधु, तेज बहादुर (45), शनिचरी देवी (42) पत्नी तेज बहादुर, तारा देवी (55) पत्नी हरेंद्र, रंजनी कुमारी (18), रामभुवन (52), रंजीत (15) पुत्र घुरहू, राम आशीष (50), दुर्गा देवी (46) पत्नी राम आशीष, मुअली (50) पत्नी नंदजी, राधेश्याम (18) पुत्र मुघुन, विजय शंकर (68), हरेराम (70), गीता (51) पत्नी कांता, धनवती (65) पत्नी हरेराम शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

दुर्गा देवी का इलाज मऊ में चल रहा है। सात घायलों का इलाज बलिया प्राइवेट नर्सिंग होम में और दो घायलों का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है। कुछ घायल प्रारंभिक इलाज के बाद घर पर ही हैं। रेखा का अंतिम संस्कार कर दिया गया, जबकि हरेंद्र राजभर का पुत्र विदेश रहता है। इस लिए उसके आने का इंतजार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed