{"_id":"58e53ad94f1c1b084a5b45f8","slug":"unrestricted-safari-nine-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"असंतुलित होकर पलटी सफारी, नौ लोग जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असंतुलित होकर पलटी सफारी, नौ लोग जख्मी
बलिया
Updated Thu, 06 Apr 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
बस एक्सीडेंट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनापार चट्टी के समीप बुधवार की दोपहर असंतुलित होकर सफारी गाड़ी पलट गई। हादसे में एक ही परिवार के नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया।
वाकया उस समय हुआ जब उभाव थाना क्षेत्र के बासपार बहोरवा निवासी मोहम्मद सादिक के परिवार के लोग पकड़ी थाना क्षेत्र के पूर गांव में सफारी गाड़ी से रिश्तेदारी में जा रहे थे। जैसे ही वह लखनापार चट्टी के समीप पहुंचे कि सफारी असंतुलित होकर पलट गई। जिसमें मोहम्मद सादिक (40), मोहम्मद आबिद (30), सिफा (15) पुत्री महफूज आलम, मोबसरा (22) पत्नी आबिद, जेद (4) पुत्र साहिद, जेबा (28) पत्नी सादिक, जुल्कर (6) पुत्र हाजी मोहम्मद शाहिद, फतह सगीर (3) पुत्र सादिक, सम्मी (2) पुत्र सादिक घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।