{"_id":"61b38574dc0d83055307a91c","slug":"unnatural-rape-with-child-accused-arrested-ballia-news-vns6271900111","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालक के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालक के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मासूम के साथ कुकर्म, आरोपी गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
बांसडीहरोड। थाना क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार की रात एक युवक द्वारा एक सात वर्षीय बालक के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक, बांसडीह सीओ ने पहुंचकर मामले की जानकारी ली। पीड़ित के भाई की तहरीर पर पुलिस ने नामजद युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर बालक को जिला अस्पताल मेडिकल के लिए भेज दिया। शुक्रवार की शाम पुलिस आरोपी युवक को गिरफ्तार कर मामले की छानबीन में पुलिस जुट गई।
बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक बालक अपने घर के बाहर खेल रहा था। तभी गांव का एक युवक उसके पास आया और उसे बातों में उलझाकर कुछ दिखाने के लिए पास की एक छत पर ले गया जहां उसने बालक के साथ कुकर्म किया और उसके चिल्लाने पर वहां से भाग निकला। बालक की चीख सुनकर पहुंचे घरवालों ने जब उसकी ऐसी हालत देखी तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने लहूलुहान बालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं पीड़ित के बड़े भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि पीड़ित के भाई की तहरीर पर एक युवक के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही आरोपी युवक को शुक्रवार की शाम को बांसडीह रोड तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।