{"_id":"60b65ea58ebc3eef0b506502","slug":"unlock-in-ballia-ballia-news-vns592511336","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनलॉक के पहले दिन बेपरवाह दिखे लोग, तोड़े नियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनलॉक के पहले दिन बेपरवाह दिखे लोग, तोड़े नियम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। कोरोना कर्फ्यू के कारण एक माह से बंद रहे बाजार मंगलवार से फिर गुलजार हो गए। हालांकि इस दौरान दुकानें खुलेने से लोगों को जरूरत की वस्तुएं आसानी से मिलीं, लेकिन कोरोना गाइडलाइन की जमकर धज्जियां भी उड़ी। प्रशासन की गाइडलाइन के बावजूद बाजार में लोग लापरवाह दिखे। न तो लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना जरूरी समझा और न ही इस बाबत दुकानदार ग्राहकों समझा पाएं। इतना ही नहीं बाजार में आने वाले अधिकांश लोगों ने तो मॉस्क भी नहीं लगाया था।
बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर शुरू होने के बाद अप्रैल माह में पहले सप्ताह में दो दिन बंदी, फिर चार दिन बंदी हुई। इसके बाद एक मई से लॉकडाउन घोषित कर दिया गया। इससे दुकान बंद हो गईं थीं। जरूरत की वस्तुओं को छोड़कर सभी सेवाएं बंद रहीं।
चित्तू पांडेय चौराहा पर मंगलवार को अनलॉक होने के पहले दिन लोगों को भीषण जाम का सामना करना। आलम यह रहा कि वाहनों के साथ-साथ राहगीरों को भी पैदल चलने में दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। हालांकि यातायात पुलिस के जवान जाम हटाने के लिए निरंतर प्रयास करते दिखे, लेकिन उनका प्रयास नाकाफी साबित रहा। बता दें कि जाम को नियंत्रित करने के उद्देश्य से सोमवार को पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा ने नगर में वन वे रुट प्लान लागू किया था। बावजूद इसके लोग जाम से जूझते दिखे।
विज्ञापन
शहर के मुख्य बाजार में शहीद चौक पार्क में मंगलवार को बाजार खुलने के बाद लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। हालत इतने गंभीर हो गए कि दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लगी दिखी, जिससे सोशल डिस्टेंसिग तार-तार होती नजर आई। बाजार में आने वाले अधिकांश लोग कोविड गाइड लाइन का उल्लंघन करते दिखे।
मुख्य बाजार का प्रमुख मार्ग होने कारण स्टेशन रोड में भी मंगलवार को लोगों को जाम से जूझना पड़ा, जिससे कोविड गाइडलाइन तार-तार होती दिखी। एक तरफ जाम के कारण सड़क पर वाहन रेंगते रहे तो दूसरी ओर दुकानों पर लोगों की भीड़ सामाजिक दूरी को तार-तार करती नजर आई। दुकानदारों पर प्रशासन के दिशा निर्देश का कोई असर नहीं दिखा।
अक्सर शाम के समय व्यस्त रहने वाला नगर का सिनेमा रोड मार्ग मंगलवार को सुबह से लोगों की भीड़ से पटा रहा। इस दौरान अधिकांश लोग बगैर मास्क के ही चहल कदमी करते दिखें। जबकि कुछ ने कोरम के लिए मास्क लगा रखा था, जो उनके गले की शोभा बढ़ा रहा था। एक बारगी तो ऐसा प्रतीत हुआ मानो आने-जाने वालों लोगों में अब कोरोना का भय ही ना हो।
अनलॉक के तहत मानकों का ख्याल रखा जाना आवश्यक है। पहले दिन चक्रमण कर लापरवाही करने वालों को हिदायत दी गई है। अगर फिर लापरवाही मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
- विक्रमजीत सिंह, सीओ, सिटी