फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Unconscious youth found near school after beating miscreants

बदमाशों की पिटाई से अचेत युवक स्कूल के पास मिला

Sat, 28 Nov 2020 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 11:56 PM IST
विज्ञापन
Unconscious youth found near school after beating miscreants
रेवती। संत विश्वनाथ दास बालिका विद्यालय के पास शनिवार की सुबह घायलावस्था में युवक पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। शुक्रवार की रात गौतम सिंह निवासी छोटकी बेलहरी (कंचनपुर) रेवती से अपने गांव जा रहा था। इसी बीच पचरुखा ग्राम सभा अंतर्गत संत विश्वनाथ दास बालिका विद्यालय के समीप अज्ञात बदमाशों ने उस पर हमला बोल दिया। बदमाशों की पिटाई से गौतम अचेत हो गया। बदमाशों ने गौतम की बाइक को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। शनिवार की सुबह एक सफाईकर्मी की नजर पड़ी। सूचना पर 112 नंबर पुलिस द्वारा एंबुलेंस से उसे सीएचसी रेवती लाया गया। होश आने पर युवक ने अपना नाम और पता बताया। युवक की हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed