फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Uncle got heavy for misbehaving intoxicated, lost his life

नशे में दुर्व्यवहार करना चाचा को पड़ा भारी, गंवानी पड़ी जान

Mon, 04 Jul 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Uncle got heavy for misbehaving intoxicated, lost his life
बलिया। नशे की हालत में दुर्व्यवहार करने पर चाचा को जान गंवानी पड़ी। रविवार को देर शाम दुबहड़ गांव में भतीजे ने अपने नशेड़ी चाचा की बेजा हरकतों से आजिज चाकू भोंक कर मार दिया था। आरोपी भतीजे ने पुलिस को यह बात पूछताछ में बताई। उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

दुबहर गांव में रविवार की शाम प्रीतम सिंह (25) ने अपने चाचा अशोक सिंह (50) को चाकू घोंप कर मार दिया था। घटना की जानकारी होते ही मौके पर पुलिस अधीक्षक राजकरण नय्यर समेत अपर पुलिस अधीक्षक डीपी तिवारी, सीओ सिटी प्रीति त्रिपाठी ने मौका मुआयना किया। पहले कहा गया था कि भूमि विवाद में भतीजे ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए भतीजे को गांव से कुछ दूरी पर गिरफ्तार कर लिया। उसने पूछताछ में बताया कि उसके चाचा अशोक सिंह अक्सर शराब पीकर घर आते थे। उसकी मां और परिजनों से अभद्रता करते थे। घरवालों ने उन्हें काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन वे उग्र हो जाते थे। रविवार की शाम भी को शराब पीकर अभद्रता करने लगे और रोकने पर उग्र हो गए तो प्रीतम ने चाकू घोंप दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। थानाध्यक्ष अतुल मिश्र ने बताया आरोपी भतीजा भागने की फिराक में था। उसे गांव से कुछ दूर पकड़ा गया। अशोक सिंह अविवाहित था और पांच भाइयों में सबसे छोटे था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed